
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Live Streaming: आईपीएल 2026 में मंगलवार 6 अप्रैल को 13वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हो रहा है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों ही टीमों को उनके घरेलू दर्शकों का फायदा नहीं मिलेगा। हालांकि, इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। अगर आप भी इस मैच को देखना चाहते हैं, तो जानिए फ्री में कहां और कैसे देख सकते हैं।
अगर आपके प्लान में OTT बेनिफिट शामिल है, तो आपको JioHotstar का एक्सेस पहले से मिल सकता है। इसके लिए:
मोबाइल पर मैच देखने के लिए हमेशा महंगा प्लान लेना जरूरी नहीं होता। अगर आपके पास फास्ट इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप ऐप की सेटिंग में जाकर ‘Ultra HD/4K’ ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे आप शानदार क्वालिटी में लाइव मैच का मजा ले सकते हैं।
अगर आप अपने परिवार के साथ बड़े स्क्रीन पर मैच देखना चाहते हैं, तो Star Sports Network के चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। यहां आप हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी और तमिल जैसी अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं।