Natasa Stankovic: अचानक से क्यों वायरल हो गईं हार्दिक पंड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्तांकोविक?

Published : Apr 06, 2026, 08:48 PM IST
Natasa Stankovic: अचानक से क्यों वायरल हो गईं हार्दिक पंड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्तांकोविक?

सार

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद, उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्तांकोविक बेटे अगस्त्य के साथ वडोदरा में उनके परिवार से मिलीं। इस मुलाकात की तस्वीरें वायरल होने पर लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

वडोदराः अक्सर तलाक के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। बच्चों की कस्टडी को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगते हैं, सो अलग। लेकिन कई सेलिब्रिटी कपल्स इस मामले में बिल्कुल अलग हैं। तलाक के बाद भी वे दोस्तों की तरह रहते हैं और एक-दूसरे के परिवार के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखते हैं। ऐसा ही कुछ क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स-वाइफ नताशा स्तांकोविक ने किया है, जो तलाक के बाद भी हार्दिक के परिवार के साथ जुड़ी हुई हैं।

यह तो सभी जानते हैं कि क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी पहली पत्नी नताशा से तलाक के बाद अपनी नई गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ घूमते हुए लाइमलाइट में हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ, हार्दिक की एक्स-वाइफ नताशा अपने बेटे अगस्त्य को लेकर उसके पापा के घर यानी हार्दिक पंड्या के परिवार वालों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो अब वायरल हो गए हैं।

नताशा बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक पंड्या की बहन, मां, दादी और भाई क्रुणाल पंड्या के परिवार से मिलीं और उनके साथ कुछ अच्छे पल बिताए। नताशा ने ये तस्वीरें रविवार को शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उन्होंने गुजरात के वडोदरा में हार्दिक के परिवार से मुलाकात की। फिलहाल हार्दिक IPL में मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलने में व्यस्त हैं। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक के भाई क्रुणाल पंड्या RCB के लिए IPL खेलते हैं।

नताशा के इस कदम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि तलाक के बावजूद नताशा ने पति के घर से रिश्ता नहीं तोड़ा। एक यूजर ने नताशा की शेयर की हुई तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, "ऐसे सीन कोई नहीं दिखाता।"

एक यूजर ने कमेंट किया, "क्या ये लोग फिर से साथ आ रहे हैं?" तो दूसरे ने लिखा, "ये लोग शायद सीक्रेटली डेट कर रहे होंगे।" हाल ही में हार्दिक की गर्लफ्रेंड महिका शर्मा का बेटे अगस्त्य को ले जाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आपको बता दें कि पिछले फरवरी में हार्दिक पंड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा और बेटे अगस्त्य के लिए एक महंगी लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की थी। इस खबर ने भी इंटरनेट पर खूब हलचल मचाई थी। यह एक लग्जरी SUV है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। नताशा और हार्दिक जुलाई 2024 में आधिकारिक तौर पर अलग हो गए थे। बेटे अगस्त्य की देखभाल दोनों मिलकर करते हैं, लेकिन हार्दिक क्रिकेट में ज्यादा व्यस्त रहते हैं, इसलिए अगस्त्य ज्यादातर समय अपनी मां के साथ ही बिताता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

KKR vs PBKS: टॉस जीतकर कोलकाता ने चुनी बैटिंग, ईडन गार्डन्स में बड़ा मुकाबला
KKR vs PBKS Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें कोलकाता बनाम पंजाब का रोमांचक मैच