Who Won Yesterday’s Cricket Match, NZ vs SA: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Semi Final Result न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका

Published : Mar 05, 2026, 12:05 AM IST
NZ vs SA Match Result

सार

NZ vs SA T20 World Cup Yesterday Semi Final Match Result: न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

NZ vs SA T20 Semi Final Results: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराते हुए फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने महज 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 173 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए फिन एलन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

फिन एलन के तूफान में उड़ी साउथ अफ्रीका

न्यूजीलैंड की जीत के हीरो फिन एलन रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद शतक जड़ा। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनके साथ टिम सेफर्ट ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। पहला विकेट 10वें ओवर में गिरा, लेकिन तब तक मैच साउथ अफ्रीका की पहुंच से बहुत दूर जा चुका था। इसके बाद रचिन रवीन्द्र ने एलन का अच्छा साथ दिया और टीम को जीत तक पहुंचाया।

फिर चोक कर गई साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका एक बार फिर आईसीसी नॉकआउट मुकाबले में दबाव नहीं झेल सकी। दिलचस्प बात यह है कि सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, न्यूजीलैंड नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान से आगे निकलकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। किस्मत के सहारे आगे बढ़ी कीवी टीम ने फाइनल में धांसू तरीके से एंट्री मारी है।

फाइनल में किससे होगा न्यूजीलैंड का सामना?

न्यूजीलैंड अब 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में खेलेगी। उसका मुकाबला 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा, जो भारत और इंग्लैंड में से कोई एक हो सकता है।

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में ओपनर क्विंटन डिकॉक आउट हो गए। उस वक्त टीम का स्कोर 12 रन था। इसके बाद रयान रिकल्टन गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। मिडिल ऑर्डर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकता और लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि, आखिर के कुछ ओवरों में ऑलराउंडर मार्को यान्सन ने शानदार अर्धशतक लगाया, जिसकी बदौलत टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन तक पहुंच सकी। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, रचिन रविंद्र और कोल मैक्कोंची को 2-2 विकेट मिले।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

SA vs NZ: फिन एलन ने लगाई टी20 इतिहास की सबसे फास्ट सेंचुरी, साउथ अफ्रीका को रौंद दबंगों की तरह फाइनल में पहुंचे कीवी
SA vs NZ Semi Final: कहां देखें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड का रोमांचक सेमीफाइनल