Watch Video: Duck पर आउट विराट का दिखा गुस्सा, स्टोक्स का विकेट 0 पर गिरा तो मिली ठंडक

Published : Oct 29, 2023, 08:33 PM ISTUpdated : Oct 29, 2023, 08:37 PM IST
virat kohli

सार

वनडे वर्ल्डकप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला नहीं चला और वे बिना खाता खोते पवैलियन लौट गए। ड्रेसिंग रूम में भी विराट का गुस्सा दिखाई दिया। 

Virat Kohli Duck. वनडे विश्वकप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली डक पर आउट हो गए। लगातार 8 गेंद पर कोई रन न पाने की वजह से अगली गेंद पर विराट ने लंबा शॉट खेलना चाहा और आसान सा कैच दे बैठे। इस शॉट पर विराट खुद से नाराज दिखे और ड्रेसिंग रूम में भी गुस्से में नजर आए। विराट के गुस्से वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यह भी बता दें कि विराट कोहली पहली बार किसी विश्वकप में 0 पर आउट हुए हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

विराट कोहली डक पर आउट होने के बाद जब ड्रेसिंग रूम में गए और कुर्सी पर बैठे तो वे कुर्सी पर जोर से हाथ मारते दिखे। उनकी निराशा वाली यह तस्वीरें फैंस को भी रास नहीं आई। विराट कोहली का यह विकेट इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि शुभमन गिल भी 9 रन बनाकर विकेट खो बैठे थे और विराट को रोहित के साथ पारी जमानी थी लेकिन वे आउट हो गए। विराट के गुस्से वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

 

 

बेन स्टोक्स का विकेट गिरने पर दिखी खुशी

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 9 गेंद पर 0 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स 10 गेंद पर खाता नहीं खोल पाए और मोहम्मद शमी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। यह एक तरह से विराट कोहली का बदला था और स्टोक्स के डक पर आउट होते ही विराट कोहली हवा में उछल गए और सोचा होगा कि चलो हिसाब बराबर हो गया। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की है।

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: भारतीय खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी? वर्ल्डकप में 1st Time 0 पर आउट कोहली

 

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?