कांपते-हांपते T20 वर्ल्ड कप का मैच जीता पाकिस्तान, 19वें ओवर में एक खिलाड़ी ने बचा ली इज्जत

Published : Feb 07, 2026, 04:07 PM IST
कांपते-हांपते T20 वर्ल्ड कप का मैच जीता पाकिस्तान, 19वें ओवर में एक खिलाड़ी ने बचा ली इज्जत

सार

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया। नीदरलैंड्स के 147 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने फहीम अशरफ (11 गेंद, 29* रन) की विस्फोटक पारी की बदौलत 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को एक फीकी जीत मिली। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीत हासिल की। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 37 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। जवाब में पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। साहिबजादा फरहान (47) पाकिस्तान के टॉप स्कोरर रहे। लेकिन, 11 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे फहीम अशरफ ने पाकिस्तान को जीत दिलाई।

आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। लेकिन लोगन वैन बीक के 19वें ओवर में फहीम अशरफ ने 24 रन बना डाले। इसी ओवर की दूसरी गेंद पर फहीम का कैच मैक्स ओ'डॉउड ने छोड़ दिया, जो नीदरलैंड्स के लिए महंगा पड़ा। अगर वो कैच पकड़ लेते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और होता। आखिरी ओवर में जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। बास डी लीडे की पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी ने एक रन लिया। अगली दो गेंदों पर फहीम कोई रन नहीं बना सके। लेकिन तीसरी गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान ने जीत का जश्न मनाया।

पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने 24 रन बनाए। सलमान आगा (12), बाबर आजम (15), उस्मान खान (0), शादाब खान (8) और मोहम्मद नवाज (6) कुछ खास नहीं कर पाए। शाहीन अफरीदी (5) फहीम के साथ नाबाद रहे। इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स को अच्छी शुरुआत मिली थी। एक समय नीदरलैंड्स 3 विकेट पर 105 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी। लेकिन फिर नियमित अंतराल पर उनके विकेट गिरते रहे। मैक्स ओ'डॉउड (5) के रूप में उनका पहला विकेट गिरा। सलमान मिर्जा ने यह सफलता दिलाई।

इसके बाद माइकल लेविट भी आउट हो गए। कॉलिन एकरमैन के जाने के बाद आठ ओवर में टीम का स्कोर 3 विकेट पर 65 रन हो गया। इसके बाद स्कॉट एडवर्ड्स (37) और बास डी लीडे (30) ने 40 रन जोड़कर टीम को संभाला। लेकिन इन दोनों के आउट होते ही नीदरलैंड्स की टीम बिखर गई। ज़ाक लायन-कैशेट (9), लोगन वैन बीक (0), आर्यन दत्त (13), रूलोफ वैन डेर मर्व (4) और पॉल वैन मीकेरेन (0) आउट होने वाले अन्य खिलाड़ी थे। पाकिस्तान के लिए मिर्जा ने तीन विकेट लिए। अबरार अहमद और सईम अयूब को दो-दो विकेट मिले।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

T20 WC मैच से पहले देश के सबसे फेमस मंदिर में 2 दिग्गज क्रिकेटर ने टेका माथा
T20 वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमों के बारे में जानें सबकुछ, कौन है सबसे पावरफुल-कौन है कमजोर