Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs SL: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup पाकिस्तान vs श्रीलंका

Published : Mar 01, 2026, 12:33 AM IST
PAK vs SL

सार

PAK vs SL T20 World Cup Super 8 Yesterday Match Result: भारत बनाम जिम्बाब्बे, साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

PAK vs SL T20 World Cup Match Result: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को जबरदस्त मुकाबला हुआ। आखिरी ओवर तक रोमांच का माहौल बना रहा। पाकिस्तान ने जीत जरूर हासिल की, लेकिन सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। इस मैच के नतीजों ने पूरे टूर्नामेंट का नक्शा ही बदल दिया है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। श्रीलंका ने जवाब में 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। पाकिस्तान ने इस मैच को 5 रन से जीता।

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान की पहले बैटिंग

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक बनाया, फखर जमान ने भी 84 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अन्य बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाए। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भी शुरुआत में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को काबू में रखा। दिलशान मदुशंका ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके, दसुन शनाका को 2 विकेट मिले।

फरहान की रिकॉर्ड तोड़ पारी

साहिबजादा फरहान ने इस मैच में शानदार शतक बनाया और टी-20 वर्ल्ड कप में एक से ज्यादा शतक बनाने वाले पहले बैटर बने। इससे पहले क्रिस गेल ने दो शतक बनाए थे, लेकिन अलग-अलग टूर्नामेंट में। फरहान ने विराट कोहली का 319 रन का रिकॉर्ड तोड़ा और पावरप्ले के आखिरी ओवर में 37वां रन बनाते ही यह अचीवमेंट हासिल किया। उनकी पारी ने पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

SL vs PAK: श्रीलंका का रन चेज

श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। पवन रथनायके और दसुन शनाका ने पारी को संभाला और तेज गति से रन बनाए। दसुन शनाका ने 31 बॉल पर 76 रन जड़े, जबकि पवन रथनायके 58 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट निकाले।

पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर

पाकिस्तान अब टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गया है। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 1 मार्च को होने वाले मुकाबले से चौथा सेमीफाइनलिस्ट तय होगा।

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के सपनों को बड़ा झटका, सेमीफाइनल की रेस से बाहर

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup: एक और फिनिशर की होगी छुट्टी? वेस्ट इंडीज के खिलाफ 'क्वार्टर फाइनल' में इस खिलाड़ी की एंट्री!

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के सपनों को बड़ा झटका, सेमीफाइनल की रेस से बाहर
PAK vs SL Match Toss and Weather Update: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? टॉस, वेदर और प्लेइंग 11