टीम इंडिया के T20 WC जीतते ही घुटनों पर पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- अब तो भारत को कोसना बंद करो!

Published : Mar 10, 2026, 10:01 AM IST
Pakistan Cricket Team

सार

T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर पाकिस्तानी दिग्गजों ने टीम की तारीफ की। मोहम्मद वसीम और जावेद मियांदाद ने भारत से सीखने की सलाह दी। वहीं, खराब प्रदर्शन के लिए PCB ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना लगाया।

कराची: T20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत के बाद जहां शोएब अख्तर और मोहम्मद आमिर जैसे कुछ पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर अब भी आलोचना कर रहे हैं, वहीं कई दिग्गजों ने टीम इंडिया की काबिलियत का लोहा मान लिया है। पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद वसीम ने तो साफ-साफ कह दिया है कि भारत की जीत में गलतियां ढूंढने के बजाय हमें उनसे सीखना चाहिए। वहीं, दिग्गज जावेद मियांदाद ने भी भारत की इस ऐतिहासिक कामयाबी की जमकर तारीफ की है।

'अपनी गलतियों से सबक लेना होगा' - वसीम

मोहम्मद वसीम ने कहा, "जब भी हम भारत से हारते हैं या वो किसी बड़े टूर्नामेंट में अच्छा करते हैं, तो हम उनमें गलतियां और साजिशें ढूंढने लगते हैं। हमें सबसे पहले ये बंद करना होगा। हमें यह मानना होगा कि वो हमसे बेहतर टीम हैं और अपनी गलतियों से सबक लेना होगा।"

आपको बता दें कि रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद में हुए एकतरफा फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था। पूरे टूर्नामेंट में जहां भारत का दबदबा रहा, वहीं पाकिस्तान की टीम सुपर 8 स्टेज में ही बाहर हो गई थी। 2024 के ग्रुप स्टेज में मिली नाकामी के बाद पाकिस्तान के लिए यह दूसरी बड़ी हार है।

दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने भारत की जीत के पीछे की सटीक प्लानिंग और स्ट्रक्चर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का मजबूत घरेलू क्रिकेट सिस्टम ही बेहतरीन टैलेंट को सामने ला रहा है। पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी भारत की जीत की सराहना करते हुए कहा कि दबाव भरे हालातों में खेलने का अनुभव ही भारतीय खिलाड़ियों की असली ताकत है। लगातार फाइनल तक पहुंचना इसमें उनकी मदद करता है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया है। PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने यह फैसला भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में मिली हार के बाद ही तय कर लिया था। श्रीलंका के खिलाफ जीतने के बावजूद, पाकिस्तान खराब नेट रनरेट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। यह लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट है, जब पाकिस्तान सेमीफाइनल तक पहुंचने में नाकाम रहा है।

PCB के फैसले पर भड़के शाहिद अफरीदी

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने PCB के इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जुर्माना लगाना एक संकीर्ण मानसिकता है। खराब प्रदर्शन करने वालों को घरेलू क्रिकेट में वापस भेजना चाहिए। जानकारों का मानना है कि पिछले चार सालों में सात कोच और तीन कप्तान बदलने वाली पाकिस्तानी क्रिकेट की अस्थिरता ही इस गिरावट का मुख्य कारण है।

घर में वनडे और T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भारत

भारतीय टीम अपने घर में वनडे और T20 वर्ल्ड कप, दोनों जीतने वाली पहली टीम बन गई है। 2011 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में जीतकर भारत ने यह कारनामा करने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया था। इस बार T20 वर्ल्ड कप में भी यही उपलब्धि दोहराई गई है। अब तक किसी भी टीम ने अपने घर में T20 वर्ल्ड कप नहीं जीता था।

लगातार दूसरा, कुल तीसरा वर्ल्ड कप जीतकर बनाया रिकॉर्ड

अब तक किसी भी टीम ने लगातार 2 बार और कुल 3 बार T20 वर्ल्ड कप नहीं जीता था। भारतीय टीम ने इस बार यह रिकॉर्ड बनाया है। टीम इससे पहले 2007 और 2024 में चैंपियन बनी थी। इस बार टीम ने खिताब अपने पास बरकरार रखा है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल