PAK vs ENG: पाकिस्तान को हरा इंग्लैंड सेमीफाइनल में, अकेले किला लड़े कप्तान हैरी ब्रूक

Published : Feb 24, 2026, 10:34 PM ISTUpdated : Feb 24, 2026, 10:44 PM IST
pak vs eng match result

सार

PAK vs ENG T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। हैरी ब्रूक ने 51 गेंद में 100 रन बनाए। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी कर 164 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड ने लक्ष्य हासिल कर लिया।

PAK vs ENG T20 World Cup Match Result: टी-20 वर्ल्ड कप के 5वें सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर अहम जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने ग्रुप-बी से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुकाबला कैंडी में खेला गया, जहां इंग्लैंड ने लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि, आखिरी ओवरों में इंग्लैंड के दो-तीन विकेट जल्दी-जल्दी गिरे, जिससे मैच में थोड़ा रोमांच जरूर आया, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने मिर्जा की गेंद में चौका मार इंग्लैंड को जीत दिला दी। कप्तान हैरी ब्रूक को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

कप्तान हैरी ब्रूक का तूफानी शतक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 100 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल रहे। ब्रुक ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, वे शाहीन शाह अफरीदी की तेज यॉर्कर पर बोल्ड हो गए। लेकिन तब तक वे अपना काम कर इंग्लैंड को जीत की स्थिति में पहुंचा चुके थे।

शाहीन अफरीदी के 4 विकेट भी पाकिस्तान को नहीं जिता पाए

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने फिल साल्ट, जोस बटलर, हेनरी ब्रुक और जैकब बैथल को आउट किया। हालांकि, अच्छी गेंदबाजी के बावजूद वो टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने 2-2 विकेट झटके। 

पाकिस्तान ने दिया 165 रन का टारगेट

कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 63 रन की अहम पारी खेली और टीम को संभाला। इसके अलावा बाबर आजम ने 25 रन, फखर जमान ने 25 रन और शादाब खान ने 23 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 3 विकेट झटके। जोफ्रा ऑर्चर और जैमी ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, आदिल रशीद को एक सफलता मिली। एक पाकिस्तानी बल्लेबाज रनआउट भी हुआ। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Rinku Singh T20 World Cup Update: रिंकू सिंह ने अचानक छोड़ा T20 वर्ल्ड कप कैंप, सामने आ रही एक बड़ी वजह
ENG vs PAK: बाबर आजम फिर फ्लॉप, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्ट्राइक रेट