PBKS vs DC: ब्लैकआउट के चलते रद्द हुआ मुकाबला, पाकिस्तान हमले के बाद लिया गया बड़ा फैसला

Published : May 08, 2025, 10:23 PM ISTUpdated : May 08, 2025, 10:25 PM IST
Dharamshala cricket stadium

सार

PBKS vs DC match Abandoned: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा मुकाबला रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर से सटे भारतीय शहरों पर ड्रोन से हमला किया गया है, जिसके चलते यह मैच बंद करना पड़ा। 

PBKS vs DC match abandoned: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा मुकाबला रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे का मुख्य कारण इलाके में ब्लैकआउट यानी बिजली कटना बताया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने भारत के 3 राज्यों पर अचानक से हमला कर दिया है, जिसके चलते आनन-फानन में इलाके की बिजली काटी गई। ऐसे में ग्राउंड का फ्लड लाइट भी बंद हो गया। लाइट टावर में आई तकनीक खराबी के चलते वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने की सलाह दी गई और मैच को रोका गया। इसकी पुष्टि आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कर दी है।

पंजाब किंग्स ने की थी धांसू शुरुआत

PBKS और DC के बीच खेले गए मुकाबले पर नजर डालें, तो बारिश के चलते यह मैच 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ। जिसमें दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जवाब में पंजाब के दोनों ओपनर ने धाकड़ शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 62 गेंदों में 122 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। केवल 10 ओवरों में ही दिल्ली के गेंदबाजों का दम प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर निकाल दी। हालांकि, उसके बाद प्रियांश 34 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 70 रन बनाकर आउट हो गए। प्रभसिमरन 50 बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उनका साथ देने श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। उसी समय बिजली कटने की वजह से मैदान पर मौजूद फ्लड लाइट में कुछ खराबी और मैच रोक दिया गया।

IPL के ऊपर मंडरा रहा बड़ा खतरा?

इंडियन प्रीमियर लीग के ऊपर लगातार खतरा बना हुआ है। पहले से ही धर्मशाला में होने वाला मैच अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है। अब PBKS और DC का मुकाबला भी सैन्य करवाई के चलते रद्द कर दी गई है। पाकिस्तान ने कई बॉर्डर से सटे भारतीय शहरों ड्रोन अटैक किए हैं। जिसमें, पठानकोट, जम्मू, अखनूर, उधमपुर, श्रीनगर जैस नाम शामिल हैं। हालांकि, जवाबी करवाई में भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है और पाक की नापाक कोशिकों को मिट्टी में मिला दिया है। इतना ही नहीं, राजस्थान और पंजाब के भी कई शहरों पर ड्रोन से हमले हुए हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

PAK vs ENG Pitch Report & Toss Update: पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में कैसी है पिच? मौसम अपडेट, प्लेइंग XI और प्रमुख खिलाड़ी
2007 से 2026 तक T20 World Cup के Highest Team Scores की पूरी लिस्ट