
Who Won Yesterdays Match PBKS vs DC: IPL 2026 में सोमवार को Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 पंजाब किंग्स को विकेट से हरा दिया। यह पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार रही, जबकि दिल्ली ने इस जीत के साथ अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को फिलहाल जिंदा रखा है। मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला गया, जहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 210 रन का बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन दिल्ली ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली की ओर से माधव तिवारी ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस दी, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने जहां 8 गेंद में 18 रन बनाए, वहीं 2 विकेट भी झटके।
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल जल्दी आउट हो गए। इसके अलावा साहिल पराख और ट्रिस्टन स्टब्स भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने टीम की पारी को संभाला। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। अक्षर के आउट होने के बाद डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा ने तेजी से रन बनाए। डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार शानदार छक्के शामिल रहे। वहीं आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 10 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके अलावा माधव तिवारी ने 8 गेंदों में 18 रन और आकिब ने 2 गेंदों में 10 रन बनाकर दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत दिला दी।
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी तेज रही। ओपनिंग करने आए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी की और तेजी से रन जुटाए। प्रियांश आर्य ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। पंजाब को पहला झटका 7वें ओवर में लगा जब प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 9वें ओवर में प्रियांश आर्य 56 रन बनाकर माधव तिवारी का शिकार बने। हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर और कूपर कोनोली ने पारी को संभाला। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब आने वाले मुकाबले दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। पाइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अब 10 अंक के साथ सातवें नंबर पर आ गई है।