पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में अपनी सगाई की अनाउंसमेंस की थी। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था। 8 मार्च को पृथ्वी शॉ ने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, "She's My Perfect Innings" इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। हालांकि, अब करीब चार महीने बाद उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. आकृति अग्रवाल कौन हैं?
आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह फैशन, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं और तेलुगु फिल्म Trimukha में भी काम कर चुकी हैं।
2. क्या पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई टूट गई है?
सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लग रही हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर सगाई टूटने की पुष्टि नहीं की है।
3. आकृति अग्रवाल के पोस्ट के बाद चर्चा क्यों शुरू हुई?
आकृति ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, सगाई की तस्वीरें डिलीट कर दीं और पृथ्वी शॉ को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।