
SRH vs PBKS Live Streaming IPL 2026: IPL 2026 का सीजन लगभग आधे से ज्यादा बीत चुका है। ज्यादातर टीमों के 9 से 10 मैच हो चुके हैं। ऐसे में अब प्लेऑफ की दौड़ तेज होती जा रही है। बुधवार 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच जोरदार मुकाबला है। पंजाब जहां पाइंट्स टेबल पर नंबर 1 है, वहीं सनराइजर्स भी तीसरी पोजिशन पर है। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। अगर आप भी इस मैच को मिस नहीं करना चाहते हैं तो जानते हैं कहां और कैसे देखें रोमांचक मुकाबला।
Punjab Kings और Sunrisers Hyderabad के बीच होने वाला यह रोमांचक मुकाबला फैंस कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं। चाहे आप टीवी पर मैच देखना पसंद करते हों या मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल करते हों, आपके लिए सभी विकल्प मौजूद हैं।
अगर आप टीवी पर मैच का मजा लेना चाहते हैं, तो यह मुकाबला Star Sports Network पर लाइव दिखाया जाएगा। यहां आपको बेहतरीन वीडियो क्वालिटी, एक्सपर्ट कमेंट्री और गहराई से मैच का विश्लेषण देखने को मिलेगा। बड़े स्क्रीन पर हर गेंद और हर शॉट का रोमांच और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
अगर आप मोबाइल या इंटरनेट पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप स्मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट के जरिए कहीं भी और कभी भी मैच का आनंद ले सकते हैं। यह विकल्प खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो घर से बाहर हैं या यात्रा कर रहे हैं।
भारत और भूटान: Star Sports Network
6 भाषाओं में 10 चैनलों पर प्रसारण (अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़)
नेपाल, श्रीलंका, मालदीव: Star Sports, Yupp TV
पाकिस्तान: Yupp TV
बांग्लादेश: Gazi TV
अफगानिस्तान: RTA TV
मलेशिया, ब्रुनेई: Astro
हांगकांग: PCCW
सिंगापुर: StarHub
UK और आयरलैंड: Sky Sports Cricket Sky Sports Main Event
USA और कनाडा: Willow TV
ऑस्ट्रेलिया: Kayo Sports, Foxtel (चैनल 501 और Foxtel App)
न्यूज़ीलैंड: Sky Sport NZ
दक्षिण अफ्रीका और उप-सहारा क्षेत्र: SuperSport
MENA/UAE: CricLife1 (eLife पर उपलब्ध)
अरब जगत: beIN Sports
कैरिबियन: Flow Sports (Flow Sports 2)
पापुआ न्यू गिनी: EMTV
मालदीव: Yupp TV, Medianet