RCB Captain: रजत पाटीदार को IPL 2025 में क्यों बनाया गया कप्तान? 3 बड़े कारण हैं इसके गवाह

Published : Feb 13, 2025, 02:27 PM ISTUpdated : Feb 13, 2025, 02:29 PM IST
RCB NEW CAPTAIN

सार

RCB Captain 2025: RCB ने आईपीएल 2025 में नए कप्तान के रूप में रजत पाटीदार को नियुक्त कर दिया है। गुरुवार को एक इवेंट के दौरान फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी है। इसी बीच आईए उन 3 कारणों को जानते हैं, जिसके चलते कप्तान बनाया गया है। 

RCB Captain 2025: IPL 2025 के लिए रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। लंबे समय से कप्तानों के नाम को लेकर बात चल रही थी, जो अब साफ हो गया है। कई लोग दावा कर रहे थे कि विराट कोहली दोबारा से टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। फ्रेंचाइजी नाम गुरुवार को इवेंट के दौरान अपने नए कप्तान का अनाउंसमेंट कर दिया। इस फैसले से विराट भी काफी ज्यादा खुश दिखाई दिए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने पाटीदार को लेकर काफी कुछ कहा। वह हमेशा इस युवा खिलाड़ी के साथ खड़े रहने की बात कही।

RCB ने अब नए कप्तान के रूप में रजत पाटीदार को नियुक्त कर दिया है। अब फैंस के मन में सवाल उठ रहे होंगे, कि क्या पाटीदार 16 सालों से चले आ रहे आईपीएल ट्रॉफी सूखे को खत्म करेंगे? इसी बीच ऐसे 3 कारणों आईए जानते हैं जिसके चलते रजत को टीम का कमान सौंपा गया है।

1. घरेलू क्रिकेट में रजत पाटीदार ने की थी जबरदस्त कप्तानी

रजत पाटीदार ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में लाजवाब कप्तानी की थी। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए कप्तानी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा था। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी वह टीम की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने इस दौरान बल्ले से काफी रन भी बनाए। सैयद मुश्ताक अली में उनके बल्ले से 186.08 की स्ट्राइक रेट से 428 रन निकले थे। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी 56.60 की औसत से 226 रन बनाए थे।

IPL 2025 में RCB के लिए खेलने उतरेंगे एबी डिविलियर्स? इस टीम के बने कप्तान

2. मैदान पर एग्रेसिव क्रिकेट खेलने की काबिलियत रखते हैं रजत

रजत पाटीदार उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो मैदान पर एग्रेसिव होकर सामने वाली टीम के खिलाफ खेलने की काबिलियत रखते हैं। वह कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी मैच को मोड़ने की क्षमता रखते हैं। ऐसा उन्होंने बीते साल आईपीएल 2024 में करके दिखाया था। टीम को कई बार मुश्किल परिस्थिति से उन्होंने निकाला। पिछले सीजन 15 मुकाबले में 395 रन बनाए थे। उनके शानदार बल्लेबाजी के लगभग बाहर दिख रही आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बना ली थी।

3. फ्रेंचाइजी के लिए लंबे समय से जुड़े रहने का होगा फायदा

आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए रजत पाटीदार काफी सारे मुकाबला खेल चुके हैं। साल 2021 में वह इस टीम के साथ जुड़े थे और अब जाकर वह कप्तान बन गए हैं। ऐसे में उनके पास टीम के माहौल के बारे में अच्छे से जानकारी होगी, जिसका फायदा वह कप्तानी में उठाना चाहेंगे। साथ ही, विराट कोहली का भी भरपूर सपोर्ट मिलेगा। नई जिम्मेदारी के साथ वह टीम को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। टीम के साथ काफी समय बिताने से उनके पास अंदर बाहर की हरेक खबर और आंकड़े की जानकारी होगी।

माता के दर्शन करने पहुंचे MS Dhoni, क्या CSK को मिलेगी एक और IPL ट्रॉफी?

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल