RCB vs GT Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें विराट कोहली का नॉकआउट मैच

Published : May 26, 2026, 05:30 PM IST
RCB vs GT

सार

IPL 2026 Qualifier 1 LIVE: विराट कोहली और शुभमन गिल के इस बड़े नॉकआउट मैच को मोबाइल और टीवी पर आखिर कहां देखा जा सकता है? क्या JioHotstar पर आज का Qualifier 1 मुकाबला फ्री में देखने का कोई तरीका है? धर्मशाला में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में कौन सी टीम सीधे IPL 2026 Final का टिकट हासिल करेगी? 

RCB vs GT Qualifier 1 LIVE: IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आज क्रिकेट फैंस की नजरें विराट कोहली वाली आरसीबी और शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले नॉकआउट मैच पर टिकी हैं। जो टीम जीतेगी उसे सीधे फाइनल (IPL 2026 Final) का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में फैंस किसी भी हालत में यह मैच मिस नहीं करना चाहते। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि RCB vs GT Qualifier 1 मैच मोबाइल, टीवी या लैपटॉप पर कहां और कैसे देख सकते हैं, तो यहां यहां जानिए एक-एक जानकारी डिटेल्स में...

GT vs RCB: आज का मैच क्यों है इतना खास?

आरसीबी पिछले साल पहली बार IPL ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच चुकी है। अब टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से सिर्फ दो कदम दूर है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस भी इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में दिखी है। सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली और शुभमन गिल की हो रही है। सोशल मीडिया पर भी दोनों खिलाड़ियों का मुकाबला ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में आज का मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि इमोशन, प्रेशर और फैंस की धड़कनों का गेम बनने वाला है।

RCB vs GT मैच कब और कहां खेला जाएगा?

मैच: RCB vs GT Qualifier 1

तारीख: 26 मई 2026

समय: शाम 7:30 बजे

टॉस: शाम 7 बजे

मैदान: HPCA Stadium, धर्मशाला

RCB vs GT Match Online: मोबाइल पर लाइव मैच कहां देखें?

भारत में यह मैच मोबाइल और लैपटॉप पर JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है। अगर आपके पास एक्टिव प्लान है तो आप आसानी से मैच स्ट्रीम कर सकते हैं। अगर आप बड़े स्क्रीन पर मैच देखने का मजा लेना चाहते हैं, तो Star Sports नेटवर्क के चैनलों पर यह मुकाबला लाइव देखा जा सकता है।

RCB vs GT: विदेश में रहने वाले लोग कहां देखें मैच?

अमेरिका और कनाडा: Willow TV

UK: Sky Sports और Now TV

ऑस्ट्रेलिया: Kayo Sports

यूरोप और एशिया के कई हिस्से: YuppTV

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: आज सबसे ज्यादा नजर किस खिलाड़ी पर?

आज विराट कोहली पर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं। उन्हें IPL में लगातार चौथे सीजन 600 रन पूरे करने के लिए सिर्फ कुछ रन और चाहिए। दूसरी तरफ शुभमन गिल भी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। गेंदबाजी में रबाडा और भुवनेश्वर कुमार मैच का रुख पलट सकते हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है। अभी तक दोनों टीमें बराबरी पर हैं और किसी को भी कमजोर नहीं माना जा सकता।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2026 Qualifier 1: फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी RCB और GT, आज कौन मारेगा बाज़ी?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें कौन खेलेगा Qualifier 1?