
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जवाब में RCB के ओपनर ने लाजवाब शुरुआत की। पहली ही गेंद से राजस्थान के गेंदबाजों को दबाव में डालना शुरू किया।
राजस्थान रॉयल्स के सामने विराट कोहली और फिल साल्ट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 40 गेंदों पर 61 रनों की लाजवाब साझेदारी की। हालांकि उसके बाद साल्ट 26 बनाकर सातवें ओवर की चौथी गेंद पर वाणिंदु हसरंगा के शिकार बन गए।
साल्ट के जाते ही क्रीज पर देवदत्त पड्डिकल आए और उन्होंने विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर मिडिल ओवर में आरसीबी की गाड़ी को पटरी पर रखा। दोनों ने 51 गेंदों पर 95 रनों की लाजवाब साझेदारी की और टीम को बड़े लक्ष्य का प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया।
राजस्थान के खिलाफ विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 70 रनों की लाजवाब पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, देवदत्त पड्डिकल के बल्ले से 27 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रनों की अच्छी पारी खेली।
विराट और देवदत्त के और होने पर जितेश शर्मा और टिम डेविड ने RCB की पारी को संभाले रखा। दोनों ने मिलकर 19 गेंदों में 42 रनों की तेज साझेदारी की और टीम को 205 रनों तक पहुंचा दिया। डेविड ने 15 गेंदों पर 23*, जबकि जितेश ने 10 में 20 रन नाबाद बनाए।
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 26 गेंदों पर 52 रनों की लाजवाब साझेदारी की और टीम को तेज शुरुआत मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तेज बल्लेबाजी करनी शुरू की। लेकिन, 16 रन के स्कोर पर वो भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उसके बाद यशस्वी जायसवाल ने लय को बरकरार रखा और अच्छी पारी खेलना शुरू किया। फिर वो भी 49 के स्कोर पर जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो गए।
दोनों ओपनर के आउट होने के बाद नीतीश राणा और रियान पराग ने राजस्थान की पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 20 गेंदों पर 38 रन जोड़ लिए। धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर तेजी से RR को आगे ले जा रहे थे, लेकिन उसी बीच रास्ते में क्रुणाल पांड्या आ गए और पराग को 22 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट कर दिया।
क्रुणाल पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स की चेज में सेंध लगा दी। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे नीतीश राणा को उन्होंने 28 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता कर दिया और RR को मुश्किल में डाल दिया। उनके आउट होते ही टीम काफी मुश्किल में फंस गई।
अंत में जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हराया और चिन्नास्वामी में इस सीजन पहली जीत दर्ज की। हेजलवुड ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए।