RCB vs SRH Playing 11: आज किसे मिलेगा मौका? पिच रिपोर्ट से समझें पूरा गेम

Published : Mar 28, 2026, 04:17 PM IST
RCB vs SRH Playing 11

सार

IPL Match Today RCB vs SRH: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच महामुकाबला है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, क्योंकि यहां चेज़ करना आसान है। हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है, क्योंकि यहां की बाउंड्री छोटी और पिच बल्लेबाजों की मददगार है।

RCB vs SRH Today Match Preview: IPL 2026 का रोमांच आज से शुरू हो रहा है। शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो ऐसी टीमें टकराने वाली हैं, जिनके बीच जब भी मुकाबला होता है, चौकों-छक्कों की बारिश तय होती है। एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), तो दूसरी तरफ अपना खोया हुआ सम्मान वापस पाने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है। टॉस का सिक्का शाम 7:00 बजे उछलेगा, लेकिन मैच शुरू होने से पहले जान लीजिए पिच का मिजाज, संभावित प्लेइंग-11 और हर वो बातें जो हार-जीत तय करेंगी।

SRH vs RCB पिच और मौसम का मिजाज कैसा है?

चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों की 'स्वर्ग' मानी जाती है। यहां की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड बिजली जैसी तेज। इसी मैदान पर हैदराबाद ने पिछले साल 287 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। यहां अब तक हुए 100 मैचों में से 53 बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है, यानी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। मौसम की बात करें, तो घबराने की बात नहीं है, यहां बारिश के चांस सिर्फ 3% हैं यानी मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है।

बेंगलुरु vs हैदराबाद टीम अपडेट

दोनों ही टीमों के खेमे से कुछ अच्छी खबरें नहीं हैं। चोट और निजी कारणों ने प्लेइंग-11 का गणित बिगाड़ दिया है: RCB को मैच से पहले ही बड़ा झटका लगा है। पिछले साल के हीरो यश दयाल पूरे सीजन से बाहर हैं। जोश हेजलवुड भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। SRH की टेंशन भी कुछ कम नहीं है। कप्तान पैट कमिंस इंजरी की वजह से बाहर हैं। उनकी जगह ईशान किशन कप्तानी करते नजर आएंगे। तेज गेंदबाज मलिंगा भी फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।

RCB vs SRH हेड-टू-हेड: कौन किस पर भारी?

आंकड़ों की दुनिया में हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं। SRH 13 बार और RCB को 11 बार जीत मिली है। जबकि 1 मैच टाई रहा था, जिसे हैदराबाद ने सुपर ओवर में जीता था। हालांकि, बेंगलुरु के इस मैदान पर RCB ने 8 में से 5 बार हैदराबाद को धूल चटाई है।

RCB vs SRH: संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी। सुयश शर्मा इंपैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी और डेविड पेन। 12वें खिलाड़ी के तौर पर जयदेव उनादकट हो सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद: इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

विराट कोहली: चिन्नास्वामी के राजा, जिनका बल्ला यहां हमेशा आग उगलता है।

ईशान किशन: बतौर कप्तान उन पर दोहरी जिम्मेदारी होगी, शुरुआत में रन बनाना और टीम को लीड करना।

भुवनेश्वर कुमार: अपनी पुरानी टीम (SRH) के खिलाफ 'स्विंग के सुल्तान' क्या कमाल करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

इसे भी पढ़ें- Ishan Kishan: SRH के कप्तान बनते इतिहास रचेंगे ईशान किशन, बनेगा ये बड़ा रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले RCB को डबल झटका, 2 स्टार बॉलर पहले मैच से बाहर

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

RCB vs GT Final Live Streaming: आज फ्री में कहां-कैसे देखें IPL 2026 का फाइनल? ये है सबसे आसान तरीका
RCB vs GT Final Winner Prediction: आज कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? ChatGPT-Gemini ने बताया विनर!