RJ Mahvash Net Worth: महीने में कितना कमाती हैं चहल की रूमर्ड गर्लफेंड्र RJ महवाश? जानें धनश्री से कितनी हैं अमीर

Published : Mar 10, 2025, 06:57 PM ISTUpdated : Mar 10, 2025, 06:58 PM IST
rj mahvas

सार

RJ Mahvash Net Worth: युजवेंद्र चहल किस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसे पीछे की मुख्य वजह मिस्ट्री गर्ल RJ महवाश हैं। दोनों को दुबई में फाइनल मैच देखते हुए स्पॉट किया गया। 

RJ Mahvash-Dhanashree Verma Net Worth: टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में दुबई स्टेडियम में स्पॉट किया गया। वह मिस्ट्री गर्ल RJ महवाश के साथ भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। हर एक विकेट या चौके छक्के पर वह तालियां बजाते हुए नजर आए। लेकिन, फैंस को उन्हें महवाश के साथ देख काफी अचंभित हुआ और उनके चर्चे करने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर लगातार वायरल हो रही है। यहां तक की दोनों के रिश्ते की खबरें भी शुरू हो चुकी है। फैंस का मानना है कि यूजी को नया पार्टनर मिल गया है।

यूजी चहल और RJ महवाश के सोशल मीडिया पर चर्चे

दोनों के बीच रिश्ते की खबरें ने जोड़ उस वक्त पकड़ लिया, जब RJ ने भारतीय टीम का चैंपियन बनने के बाद खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी और गुड लक भी कहा। हालांकि, दोनों की तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन, अफवाह का बाजार गर्म हो गया है और लगातार वह सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच आईए हम आपको RJ महवाश की कुल कमाई के बारे में बताते हैं।

 

RJ महवाश और धनश्री में कौन है सबसे ज्यादा अमीर?

RJ महवाश की नेटवर्थ पर एक नजर डालें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 35 लाख रुपए के आसपास की कमाई करती हैं। उनकी हर महीने 70 से 80 हजार रुपए आमदनी होती है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं और अपने फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं, धनश्री वर्मा की कमाई को देखें, तो उनकी संपत्ति 24 करोड रुपए के आसपास बताई जाती है। वह प्रमोशन और ब्रांड इन्वेस्टमेंट के जरिए खूब रुपए कमाती हैं।

PREV

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI Playing 11: तीसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर!
इस वूमेन क्रिकेटर ने किंग कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज!