Yuzvendra Chahal: चहल को इंस्टाग्राम पर क्यों किया अनफॉलो? RJ महवाश ने बताई 'लड़ाई' की पूरी कहानी

Published : May 18, 2026, 11:06 AM IST
Yuzvendra Chahal

सार

RJ महवाश ने युजवेंद्र चहल से अनबन की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने को दोस्तों के बीच 'छोटी-मोटी बहस' बताया। महवाश ने साफ किया कि वे सिर्फ एक अच्छी दोस्त हैं जो मुश्किल समय में चहल के साथ खड़ी थीं।

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और मशहूर रेडियो जॉकी RJ महवाश के बीच अनबन की खबरें उड़ रही थीं। इसकी वजह थी दोनों का एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर देना। अब इस पूरे मामले पर महवाश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक इंटरव्यू में सब कुछ साफ कर दिया है। दरअसल, जब युजवेंद्र चहल अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक ले रहे थे, तब उनका नाम RJ महवाश के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों को कई बार साथ देखा गया और सोशल मीडिया पर भी उनकी बातचीत ने इन अफवाहों को और हवा दी। लेकिन हाल ही में जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, तो लगा कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं है। '

दोस्तों के बीच छोटी-मोटी लड़ाई थी' पिंकविला से बात करते हुए महवाश ने कहा, "लोगों की आदत होती है राई का पहाड़ बनाने की। ये कोई बड़ी बात नहीं है। दो दोस्तों के बीच छोटी-मोटी बहस हो जाती है। हमारे बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ और हमने एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो कर दिया। बस, बात वहीं खत्म हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "जब दोस्तों के बीच इतनी खुलकर बात करने की आजादी हो, तो मन में कोई कड़वाहट नहीं रखनी चाहिए। मैं हमेशा उनके लिए अच्छा ही चाहूंगी और मेरी दुआएं उनके साथ हैं। इसमें इतना परेशान होने वाली कोई बात नहीं है।" '

मुश्किल वक्त में मैं चहल के साथ खड़ी थी' अपने रिश्ते पर बात करते हुए महवाश ने साफ किया, "जैसा लोग सोच रहे हैं, वैसा हमारे बीच कुछ नहीं था। मैं सिर्फ उनकी एक अच्छी दोस्त थी। उस वक्त (धनश्री से अलग होने के दौरान) उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी। हम सब कोशिश कर रहे थे कि वो अपने आईपीएल सीजन पर पूरा ध्यान दें। मैं उनके मुश्किल दिनों में एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम की तरह उनके साथ थी। हम आगे भी पहले की तरह मिलते रहेंगे। मैं बिना किसी डर के उनके साथ खड़ी रहूंगी।" रिश्ते पर चहल ने क्या कहा था? पिछले साल पॉडकास्टर राज शमानी के शो में चहल से भी महवाश के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया था। 

इस पर चहल ने कहा था, "हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है। लोग जो सोचना चाहते हैं, सोचें, मैं कुछ नहीं कर सकता। मुझे अपने पुराने रिश्ते से बाहर निकलकर खुद को संभालने में थोड़ा वक्त लगेगा।" चहल ने यह भी बताया था, "पहली बार मैं किसी के साथ पब्लिक में दिखा और लोगों ने हमें जोड़ना शुरू कर दिया। महवाश ने सफाई भी दी, लेकिन फिर भी उनकी जिंदगी मुश्किल हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें 'घर तोड़ने वाली' (Homewrecker) कहा और बहुत गंदे-गंदे कमेंट्स किए। यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगा। इस वजह से हम दोनों एक साथ बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे।"

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

MS Dhoni Retirement: चेन्नई में धोनी का आखिरी मैच? CSK और SRH के बीच आज आर-पार की लड़ाई
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?