RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal की टीम छोड़ RCB को किया सपोर्ट, बोलीं मैं पनौती नहीं हूं

Published : Apr 13, 2026, 08:16 AM IST
rj mahvash supports rcb

सार

IPL 2026 Viral News: आरजे महवश इस बार युजवेंद्र चहल की टीम PBKS को छोड़ RCB को सपोर्ट करती नजर आईं। मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी मैच से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जहां उन्होंने मजाक में कहा- मैं पनौती नहीं हूं।

MI vs RCB, RJ Mahvash: इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में युजवेंद्र चहल को हर मैच में सपोर्ट करने वाली आरजे महवश इस साल आईपीएल में किसी और टीम को सपोर्ट करती हुई नजर आईं और यह तक कहा कि मैं आरसीबी के लिए पनौती नहीं हूं। सोशल मीडिया पर आरजे महवश की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला देखने पहुंची। इस दौरान आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की और 18 रनों से यह मैच अपने नाम किया है। आइए आपको दिखाते हैं आरजे महवश की ये वायरल तस्वीरें...

PBKS को छोड़ है आरसीबी को सपोर्ट करने पहुंची महवश

इंस्टाग्राम पर आरजे महवश ने अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा आरसीबी जीत गई। देखो मैं आरसीबी के लिए पनौती नहीं हूं। अब तुम प्रूफ करो तुम भी नहीं हो। इसके साथ उन्होंने लाफिंग इमोजी और एक हार्ट इमोजी भी बनाई। इन तस्वीरों में आरजे महवश बेहद ही स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने स्ट्रैपलेस टॉप और ब्लू डेनिम कैरी किया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और लोग कमेंट कर रहे हैं कि इस बार युजी भाई की टीम को सपोर्ट क्यों नहीं कर रही हो? बता दें कि आईपीएल में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं।

 

और पढ़ें- Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल

युजवेंद्र चहल के साथ थी अफेयर की चर्चा

बता दें कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के रिश्ते को लेकर कई समय से डेटिंग रयूमर्स चल रहे थे। लेकिन दोनों ने रिलेशनशिप कंफर्म नहीं किया। पिछले कुछ समय से उनके ब्रेकअप की खबरें भी वायरल हो रही थी। इस बीच आरजे महवश का उनकी टीम को छोड़कर आरसीबी को सपोर्ट करना भी फैंस को रास नहीं आ रहा है। बता दें कि युजी चहल ने अपनी वाइफ धनश्री वर्मा को पिछले साल डिवोर्स दिया था, इसके बाद उनके अफेयर की चर्चा महवश के साथ थी।

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच

मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच की बात की जाए तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाएं। जिसमें फिल साल्ट ने 78, विराट कोहली ने 50 और कप्तान रजत पाटीदार ने 53 रनों की पारी खेली। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना पाई। जिसके चलते आरसीबी ने 18 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2026 Qualifier 1: फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी RCB और GT, आज कौन मारेगा बाज़ी?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें कौन खेलेगा Qualifier 1?