तेजस्वी यादव ने विराट कोहली को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, वायरल हुआ पोस्ट

Published : Sep 15, 2024, 12:24 PM IST
virat tejasvi

सार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने विराट कोहली को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। तेजस्वी यादव के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली उनकी कप्तानी में क्रिकेट खेल चुके हैं।

स्पोर्ट्स समाचार। विराट कोहली देश के महान क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार हैं। उनके बारे में मीडिया से लेकर उनके अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई सारे पोस्ट आते रहते हैं जिससे लोगों तक भी जानकारी पहुंचती रहती हैं। लेकिन फिलहाल विराट कोहली के बारे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस युवा नेता का कहना है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली उनकी कप्तानी में क्रिकेट खेले हैं। वह खुद भी बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते थे।  

तेजस्वी यादव ने किंग कोहली के लिए कही ये बात
बिहार के नेता तेजस्वी यादव अपने क्रिकेट के एक्सपीरियंस को शेयर कर सुर्खियों में आ गए हैं। उनका भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर दिया गया बयान वायरल हो रहा है। तेजस्वी ने कहा है, ''विराट कोहली मेरी पहले कप्तानी में क्रिकेट खेलते थे। मैं क्रिकेट में बहुत अच्छा था, लेकिन चोटों के कारण मुझे इसे छोड़ना पड़ा। विराट और मैं दिल्ली के लिए एक साथ खेले हैं''। यह भी दावा किया कि भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे कई खिलाड़ी उनके बैचमेट रह चुके हैं। उन्होंने ये भी कहा कि घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के बाद भी उनके स्पोर्ट्स करिअर को भुला दिया गया है। 

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स के आए ढेरों कमेंट्स
तेजस्वी यादव के विराट कोहली को लेकर किए गए दावे के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। उनके पोस्ट पर कई सारे यूजर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘वह गलत नहीं कह रहे हैं, वास्तव में वह अपने ड्रीम 11 क्रिकेट के बारे में बता रहे हैं ’। एक अन्य यूजर ने लिखा है, अब समझ आया कि आज तक डेली चैंपियंस एक भी ट्रॉफी क्यों नहीं जीत पाई।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच