अहमदाबाद विमान हादसे पर क्रिकेट जगत स्तब्ध, रोहित से लेकर हरभजन सिंह तक कई बड़े क्रिकेटर्स ने जताया दुख

Published : Jun 12, 2025, 06:34 PM ISTUpdated : Jun 12, 2025, 06:35 PM IST
Air india plane crash

सार

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने भी दुख जताया है। कई बड़े खिलाड़ियों ने इस बड़ी घटना के बारे में अपना रिएक्शन दिया है। आईए उसपर नजर डालते हैं। 

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में आज यानि 12 जून को बड़ा प्लेन हादसा हो गया। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटना का शिकार हो गई। टेकऑफ होने के बाद प्लेन क्रैश हो गई। इस विमान में पायलट, क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग यात्रा कर रहे थे। 50 से अधिक संख्या में ब्रिटिश लोग भी सवार थे। इसके अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इसी में मौजूद थे और लंदन जा रहे थे। इस क्रैश में दर्जभर लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस बड़े हादसे पर भारतिय क्रिकेटर्स ने भी दुख जताया है। उनका रिएक्शन सामने आया है।

टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभरन सिंह ने इस प्लेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि "अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान के क्रैश होने की खबर को सुनकर मैं पूरी तरह से स्तब्ध हो गया हूं। सभी पीड़ित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं व्यक्त करता हूं। उनके परिवार वालों के साथ जो अकल्पनीय क्षति हुई है वह किस तरह सहन कर रहे होंगे, ये मैं समझ सकता हूं। ऐसे पल में शब्द कम पड़ जाते हैं। लेकिन मुझे यह विश्वास है कि प्रभावित लोगों को शक्ति, साहस और पूरा सहयोग मिलेगा। इस त्रासदी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

रोहित शर्मा ने भी दिया रिएक्शन 

इसके अलावा टीम इंडिया के वनडे कैप्टन रोहित शर्मा ने भी इस विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है और लिखा है "अहमदाबाद से बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर आई है।"

पठान ब्रदर्स ने भी हादसे पर जताया दुख 

अहमदाबाद विमान क्रैश के बाद पठान ब्रदर्स ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। इरफान पठान ने इस घटना के बारे में लिखा कि "अहमदाबाद में आज विमान हादसे की खबर सुनकर बेहद दुखी हुआ हूं। यात्रियों, क्रू मेंबर्स और पायलट के लिए मेरी प्रार्थनाएं।" उनके अलावा उनके छोटे भाई यूसुफ पठान ने भी इस बड़ी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और लिखा कि “अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट की घटना के बारे में सुनकर बहुत स्तब्ध हूं। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स के लिए मेरी प्रार्थनाएं।”

 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL