लॉर्ड्स में 'रोको' को रोकना मुश्किल! विराट-रोहित रच सकते हैं इतिहास

Published : Jul 18, 2026, 11:27 AM IST
Rohit Virat Partnership

सार

Rohit Virat 400 International Matches: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बड़ा इतिहास रच सकते हैं। दोनों एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारत की पहली जोड़ी बनने जा रहे हैं।

Rohit Sharma Virat Kohli Record: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमें फिलहाल सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं, इसलिए यह मुकाबला सीरीज का विजेता तय करेगा। इस मैच में भारतीय टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं बना।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे

भारत ने सीरीज का पहला वनडे जीतकर बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे निर्णायक होगा। दोनों टीमों की नजरें सीरीज जीतने पर होंगी, वहीं भारतीय फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भी टिकी रहेंगी।

साथ मिलकर इतिहास रचेंगे विराट और रोहित

जैसे ही विराट कोहली और रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर उतरेंगे, वे एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारत की पहली जोड़ी बन जाएंगे। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कोई भी दो खिलाड़ी एक साथ 400 इंटरनेशनल मुकाबले नहीं खेल पाए हैं। यह उपलब्धि दोनों खिलाड़ियों की लंबी पार्टनरशिप, शानदार प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान का प्रतीक होगी।

और पढ़ें- रोहित शर्मा के बाद अब कोहली कोहली पर भी लटकी तलवार? अश्विन ने दे दी बड़ी वॉर्निंग

भारत की सबसे सफल जोड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच साथ खेलने वाली जोड़ी बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने भारत के लिए 391 इंटरनेशनल मैच साथ खेले थे। अब रोहित और विराट 400 मैचों का ऐतिहासिक आंकड़ा छूने जा रहे हैं।

दुनिया में किस जोड़ी के नाम है सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

विश्व क्रिकेट में एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 550 इंटरनेशनल मैच साथ खेले थे। रोहित और विराट फिलहाल भारतीय रिकॉर्ड को और मजबूत करने की ओर बढ़ रहे हैं।

विराट और रोहित के अन्य बड़े रिकॉर्ड

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी वनडे क्रिकेट की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने मिलकर वनडे क्रिकेट में 5,400 से ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाए हैं। इसके अलावा दोनों ने 20 से ज्यादा शतकीय पार्टनरशिप निभाई हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है। दोनों खिलाड़ियों ने भारत को कई बड़े ICC टूर्नामेंट जिताने में भी अहम भूमिका निभाई है। इनमें ICC Champions Trophy 2013, ICC T20 World Cup 2024 और ICC Champions Trophy 2025 शामिल हैं।

विराट रोहित को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. रोहित शर्मा और विराट कोहली कौन सा नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं?

दोनों खिलाड़ी एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारत की पहली जोड़ी बन जाएंगे।

2. भारत के लिए पहले सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने वाली जोड़ी कौन थी?

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़, जिन्होंने 391 इंटरनेशनल मैच साथ खेले थे।

3. दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच साथ खेलने का रिकॉर्ड किस जोड़ी के नाम है?

कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम, जिन्होंने 550 इंटरनेशनल मैच साथ खेले हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Rohit Sharma Retirement Rumours: रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान
रोहित शर्मा के बाद अब कोहली कोहली पर भी लटकी तलवार? अश्विन ने दे दी बड़ी वॉर्निंग