RR vs SRH Match: इन 4 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
वैभव सूर्यवंशी: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की नजर है। उनका इस सीजन 220.86 का तूफानी स्ट्राइक रेट यह बताने के लिए काफी है कि वे गेंदबाजों के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकते हैं।
जोफ्रा आर्चर: गेंदबाजी में राजस्थान की पूरी उम्मीदें जोफ्रा आर्चर पर टिकी हैं, जो अपनी 150+ की रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दे रहे हैं।
अभिषेक शर्मा: सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा हैं, जो अब तक 323 रन कूट चुके हैं। अभिषेक जिस लय में खेल रहे हैं, उन्हें रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी चुनौती होगी।
ईशान मलिंगा: गेंदबाजी की बात करें तो हैदराबाद के ईशान मलिंगा कहर बरपा रहे हैं। पर्पल कैप की रेस में शामिल मलिंगा अब तक 12 विकेट झटक चुके हैं और आज उनकी घातक यॉर्कर देखने लायक होगी।