SA20 2023: जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स की धांसू जीत, जानें किन खिलाड़ियों ने किया कमाल-धमाल

दक्षिण अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 24 रनों से करारी शिकस्त दी है। वहीं दूसरी तरफ डरबन सुपर जियांट्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 151 रनों से हरा दिया है।

 

SA20 2023 Updates. दक्षिण अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 24 रनों से करारी शिकस्त दी है। वहीं दूसरी तरफ डरबन सुपर जियांट्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 151 रनों से हरा दिया है। डरबन सुपर जियांट्स ने लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड कायम किया है। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए जबकि प्रिटोरिया को सिर्फ 103 रनों पर ही ढेर कर दिया।

कैसे जीता डरबन सुपर जियांट्स
डरबन सुपर जियांट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच का मैच एकतरफा रहा। पहले बैटिंग करते हुए डरबन सुपर जियांट्स के हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 44 गेंद पर 104 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं मैथ्यू ने 21 गेंद में नाबाद 46 रन बनाए जबकि क्विंटन डी कॉक ने 20 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली। डरबन की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर 254 रनों का बड़ा स्कोर बनाया और यह इस लीग का सबसे बड़ा स्कोर रहा। वहीं 255 रनों का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम के ईशान बोश ने 13 गेंद पर 23 रन, रिली रोसो ने 18 रन और ब्रुयन ने 16 रनों की पारियां खेली। प्रिटोरिया की पूरी टीम 14वें ओवर में केवल 103 रनों पर ऑलआउट हो गई और डरबन ने यह मुकाबला 151 रनों से जीत लिया।

Latest Videos

यह रही मैच की समरी

  • हेनरिक क्लासेन 44 गेंद पर नाबाद 104 रन
  • मैथ्यू ब्रीत्जके 21 गेंद पर नाबाद 46 रन
  • जूनियर डाला 4 ओवर 33 रन 3 विकेट
  • विलेम मुंदर 2 ओवर 17 रन 2 विकेट
  • ईशान बोश ने 13 गेंद पर 23 रन बनाए

24 रन से जीता जोबर्ग सुपर किंग्स
जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसमें फाफ डू प्लेसिस ने 61 गेंद पर 92 रन बनाए। रेजा हेंड्रिक्स ने 36 गेंद पर 40 रनों की पारी खेली और मैथ्यू वेड ने 7 रन बनाए। वहीं सनराइजर्स के एडन मार्करम ने 1 ओवर में 2 विकेट लिया। मेगाला ने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के सामने जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य रहा। ओपनर टेंबा बवुमा ने 34 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली। एडन मार्करम ने 30 गेंद पर 34 रन बनाए। वहीं वान डेर मर्वे ने 13 गेंद पर नाबाद 16 रन बनाए लेकिन पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 136 रन ही बना सकी। इस तरह से जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने यह मुकाबला 24 रनों से जीत लिया।

यह रही मैच समरी

  • फाफ डू प्लेसिस 61 गेंद पर 92 रन
  • रेजा हेंड्रिक्स 36 गेंद पर 40 रन बनाए
  • तेंबा बवुमा ने 34 गेंद पर 50 रन बनाए
  • सिमंड्स ने 23 रन देकर 3 विकेट लिया
  • गेराल्ड ने सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट लिया

यह रिकॉर्ड भी बने
डरबन सुपर जियांट्स के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने एसए20 2023 लीग की दूसरी सेंचुरी जड़ी। क्लासेन ने सिर्फ 44 गेंद का सामना किया और 104 रनों पर नाबाद लौटे। वहीं डरबन ने 20 ओवर की बैटिंग में 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह भी इस लीग का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने फिर लाजवाब पारी खेली और 61 गेंद पर 92 रनों की बड़ी पारी खेलकर टीम को मैच जिता दिया।

यह भी पढ़ें

Women's T20 World Cup: पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में होंगी महिला अंपायर-मैच रेफरी, इंडियंस के नाम भी लिस्ट में शामिल

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

'दायरे में रहकर...हासिल करेंगे' Eid-Al-fitr पर AIMIM चीफ Asaduddin Owaisi ने अदा की Namaz
Eid-Al-Fitr पर Jaipur ईदगाह से सामने आया सबसे बेहतरीन वीडियो, हिंदुओं ने भी...
फ्री में कैसे बनाए Ghibli इमेज? सिर्फ 4 स्टेप और मिनटों में तैयार हो जाएगी फोटो
Atishi ने एक बार फिर दिल्ली की भाजपा सरकार पर बोला हमला
Eid-al-Fitr: लखनऊ पुलिस हुई हाईटेक, AI के खास इस्तेमाल से मिल रही मदद