SA20 2023: रीली रोसो की तूफानी पारी के दम पर फाइनल में पहुंची प्रिटोरिया कैपिटल्स, पार्ल रॉयल्स का सपना चकनाचूर

Published : Feb 09, 2023, 11:01 AM IST
reeli

सार

साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पार्ल रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस जीत में रीली रोसो ने धमाकेदार पारी खेली है। 

SA20 2023. साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पार्ल रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस जीत में रीली रोसो ने धमाकेदार पारी खेली है। प्रिटोरिया के बल्लेबाजा रीली रोसो ने 41 गेंद पर 56 रनों की धुआंधार पारी खेली और गेंदबाजी का मौका मिला को खतरनाक दिख रहे इयान मोर्गन को ऑउट किया। रीली रोसो को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है।

रीली रोसो ने किया धमाका
एक दिन पहले ही पार्ल रॉयल्स की टीम ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन 48 घंटे के भीतर ही प्रिटोरिया कैपिटल्स ने उन्हें धूल चटा दी और फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए। वहीं 154 रनों का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई। प्रिटोरिया की जीत में रीली रोसो ने 41 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 5 चौके जड़े।

48 गेंद पर जड़ चुके हैं शतक
साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी रीली रोसो इंदौर में सिर्फ 48 गेंद पर टी20 सेंचुरी जड़ चुके हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप की पहली सेंचुरी जड़ी थी। हालांकि साउथ अफ्रीका20 लीग में उनका बल्ला खामोश ही रहा लेकिन जब सही वक्त आया तो रीली रोसो ने धमाकेदार पारी खेलकर टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया। अब प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुकाबला जोबर्ग सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच होने वाले विजेता के साथ 10 फरवरी को होगा।

10 फरवरी को फाइनल मैच
9 फरवरी को जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के मुकाबला खेला जाएगा और जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह फाइनल में पहुंच जाएगी। फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम पहले ही पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें

SA20 2023: यह कैसा गणित? 59 रन से हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंची पार्ल रॉयल्स, बटलर के दिमाग से प्रिटोरिया कैपिटल्स फेल

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स