T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ बैटिंग की। टीम ने नॉकआउट में सबसे तेज 100 रन बनाए और पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। संजू सैमसन ने लगातार तीसरी फिफ्टी जड़ी।
अहमदाबाद: T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ज़बरदस्त बैटिंग की है। अहमदाबाद में हो रहे इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने आते ही चौकों-छक्कों की बारिश कर दी और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की पारियों की बदौलत भारत ने सिर्फ 7 ओवर के अंदर ही कई कीर्तिमान बना डाले।
भारत ने T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज टीम शतक
7.2 ओवर, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2026
7.5 ओवर, न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, 2026
8.1 ओवर, इंग्लैंड बनाम भारत, 2026
8.3 ओवर, भारत बनाम इंग्लैंड, 2026
T20 वर्ल्ड कप पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर
92/0, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2026 फाइनल
92/1, वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, 2024
91/1, नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, 2014
89/3, इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, 2016
86/1, भारत बनाम नामीबिया, 2026
उधर, संजू सैमसन का बल्ला भी जमकर बोला। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। इसके साथ ही संजू T20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन 50+ स्कोर बनाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए। यही नहीं, वो T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल, दोनों में फिफ्टी जड़ने वाले तीसरे क्रिकेटर भी बन गए हैं।