T20 WC Knockout: कोहली-संजू 89 पर बराबर, वर्ल्ड कप इतिहास में चौथा सबसे बड़ा स्कोर

Published : Mar 05, 2026, 10:05 PM IST
T20 WC Knockout: कोहली-संजू 89 पर बराबर, वर्ल्ड कप इतिहास में चौथा सबसे बड़ा स्कोर

सार

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रन बनाए। इस पारी से उन्होंने T20 WC नॉकआउट में सर्वोच्च भारतीय स्कोर के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह नॉकआउट इतिहास का चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

मुंबई: T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से आग लगा दी। उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पारी के साथ ही संजू ने T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड पहले सिर्फ विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाए थे।

संजू की यह 89 रनों की पारी वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। इस लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं, जिन्होंने कल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं, जिन्होंने 2009 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 96 रन बनाए थे। विराट कोहली और संजू सैमसन 89 रनों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स 86 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं, जो उन्होंने 2022 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ बनाए थे।

 

एक और खास बात यह है कि कोहली और संजू, दोनों ने ही यह रिकॉर्ड पारी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेली है। संजू ने सिर्फ 26 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की, जो इस वर्ल्ड कप में उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी है। हालांकि, वह 42 गेंदों पर 89 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह लगातार दूसरे मैच में संजू शतक से चूक गए।

 

अपनी इस पारी में संजू ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। आपको बता दें कि पिछले मैच में भी संजू का बल्ला जमकर बोला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ उस वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में संजू ने 50 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर ही भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया था।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

T20 WC Record: संजू सैमसन बने नए सिक्सर किंग, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा
IND vs ENG Semi Final: ईशान-संजू की आंधी, हार्दिक-दुबे ने किया फिनिश, टारगेट 254 रन