संजू के लगातार कम स्कोर के बीच अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग भी उठ रही है। वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण कम उम्र में ही काफी चर्चा में आ चुके हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में उन्हें मौका नहीं मिला। अब सीरीज के अगले मुकाबलों में देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन पर भरोसा कायम रखता है या युवा वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाता है।
संजू सैमसन को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. संजू सैमसन ने पिछले 4 मैचों में कितने रन बनाए हैं?
संजू ने पिछले चार मैचों में कुल 29 रन बनाए हैं।
2. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में संजू ने कितने रन बनाए?
उन्होंने 9 गेंदों पर 11 रन बनाए।
3. वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका देने की मांग हो रही है?
संजू की लगातार खराब फॉर्म को देखते हुए फैन्स युवा वैभव को प्लेइंग इलेवन में आजमाने की मांग कर रहे हैं।