3 वीडियो जिसमें सारा तेंदुलकर ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, एक में लग रहीं हॉट

Published : Feb 08, 2025, 03:53 PM IST
sara tendulkar post

सार

सारा तेंदुलकर को ट्रैवलिंग करने में काफी ज्यादा मजा आता है। उन्होंने कई सारे वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस ने उनके पोस्ट को खूब प्यार दिया है। आईए आज हम आपको 3 खूबसूरत वीडियो दिखाते हैं। 

Sara Tendulkar 3 beautiful videos on her Instagram: सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती को लेकर फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनके स्टाइल और अंदाज के आगे बॉलीवुड की हीरोइन भी मात खा जाती हैं। सारा को घूमने-फिरने में काफी आनंद आता है। वह अक्सर ट्रेवलिंग करते हुए फोटोज और वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। फैंस उनके पोस्ट का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं। सारा की एक झलक पाते ही उनके चाहनेवाले लाइक्स और कमेंट्स देना शुरू कर देते हैं। आईए आज हम आपको सारा के 3 ऐसे वीडियो को दिखाएंगे, जिसमें वह काफी मौज-मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

1. ऑरेंज ड्रेस में समुद्र किनारे मस्ती करती हुईं सारा

इस वीडियो में आप देख सकते हैं, कि सारा तेंदुलकर ऑरेंज ड्रेस में समुद्र किनारे मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने 31 जनवरी, 2022 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। वह पूरी तरह से ट्रिप को एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। लोगों ने इस पोस्ट को जमकर लाइक्स और कमेंट्स किया है। खूबसूरत रिसॉर्ट में उनका चलने का स्टाइल ऐसा लग रहा, जैसे वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

2. फूलों के बीच एंजॉय करती हुई नजर आईं सारा

सारा तेंदुलकर इस वीडियो में फूलों के बीच में एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके हाथों में जूस का ग्लास भी नजर आ रहा है। यह वीडियो उन्होंने 4 जुलाई, 2022 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। फैंस ने सारा के इस अंदाज को खूब पसंद किया है। उनके पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं। उनका वीडियो थाईलैंड का है, जहां वह फूलों के शॉप पर शॉपिंग करने पहुंची थीं। इसका जिक्र भी उन्होंने कैप्शन में किया था।

सारा तेंदुलकर की साड़ी वाली तस्वीरों ने लूट ली महफिल, फैन ने बताया मां की कॉपी

3. शाम के समय में समुद्र किनारे सारा की मौज

इस वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं कि सारा तेंदुलकर कैसे शाम के समय में समुद्र किनारे मौज कर रही हैं। प्राकृतिक का नजारा देखने लायक है। 17 मई 2022 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसपर लोगों ने खूब लाइक्स और कमेंट्स किया। लोगों को उनका अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। उनकी खूबसूरती देखकर समुद्र की लहरें भी उन्हें छूने को बेताब लग रहा है।

सारा तेंदुलकर का 3 वीडियो जिसने लगाई पानी मे आग, एक में दिखा हॉट अवतार

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल