Arjun Tendulkar Wedding: भाई की शादी में सारा तेंडुलकर ने लूटी महफिल, पिंक साड़ी में कहर ढाती दिखी सचिन की बेटी

Published : Mar 05, 2026, 06:40 PM IST
Sara Tendulkar

सार

महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar की शादी में उनकी बहन Sara Tendulkar का लुक चर्चा में रहा। पिंक साड़ी में सारा बेहद खूबसूरत लगीं और उन्होंने मीडिया के सामने कई पोज भी दिए।

Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर गुरुवार 5 मार्च को सानिया चंडोक संग शादी के बंधन में बंध गए। भाई की शादी में बहन सारा तेंडुलकर बेहद खूबसूरत लगीं। पिंक कलर की साड़ी में सारा बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर जा रही थीं।

भाई अर्जुन की शादी में सारा तेंडुलकर ट्रे़डिशनल अवतार में दिखीं। उन्होंने पिंक कलर की हैवी साड़ी। सारा ने अपने लुक को नेकलेस और मांगटीका से कम्प्लीट किया। मीडिया को पोज देते वक्त मुस्कुराती हुईं सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सारा तेंदुलकर ने भाई की शादी में मीडिया को एक के बाद एक कई पोज दिए। कभी वो पैपराजी को हाय करती तो कभी कुछ इशारे करती नजर आईं।

इससे पहले भाई अर्जुन तेंदुलकर के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए सारा तेंदुलकर हैवी वर्क लहंगे में नजर आईं थीं। सारा ने डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन के पर्पल कलर के लहंगे को चुना था, जिस पर काफी मिरर वर्क किया गया था।

बेटे अर्जुन की शादी में परिवार के साथ पोज देते सचिन तेंडुलकर उनकी पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक। बता दें कि अर्जुन-सानिया की शादी के फंक्शन पिछले दो दिन से चल रहे थे। मेहंदी-संगीत सेरेमनी के बाद अब कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's Match, IND vs ENG T20 Result: कल का मैच कौन जीता? भारत की चौथी बड़ी हार, इंग्लैंड बना नंबर-1
IND vs ENG 5th T20 Delay Reason: शाम 7 बजे क्यों नहीं शुरू हुआ भारत-इंग्लैंड मैच? आखिर कहां फंसी टीम इंडिया