Sophie Dhawan: कौन हैं शिखर धवन की पत्नी सोफी? इंडोनेशिया में कर रहीं खास पूजा

Published : May 25, 2026, 03:53 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ इंडोनेशिया में छुट्टियां मना रहे हैं. उनके इस आध्यात्मिक टूर और रोमांटिक तस्वीरों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

PREV
14
पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन इन दिनों अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ इंडोनेशिया में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में यह कपल पवित्र रातू नियांग सक्ती मंदिर (Ratu Niang Sakti Temple) पहुंचा, जहां उन्होंने पहाड़ों के बीच पूजा-अर्चना की। धवन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ जगहें आपकी आत्मा पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं। ओम शांति...'। ये तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन आते ही छा गए।
24
फैंस के बीच अब सोफी धवन के नाम से मशहूर सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और उनका अपना एक शानदार प्रोफेशनल करियर रहा है। उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज (Castleroy College) से पढ़ाई पूरी करने के बाद लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Limerick Institute of Technology) से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की। सोफी ने कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया और अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन (Northern Trust Corporation) में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट भी रहीं। आज वह शिखर धवन के प्रोफेशनल और चैरिटेबल कामों में बड़ी भूमिका निभाती हैं। वह 'दा वन स्पोर्ट्स' (Da One Sports) की COO हैं और 'शिखर धवन फाउंडेशन' को भी हेड करती हैं।
34
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर और सोफी पहली बार दुबई के एक रेस्टोरेंट में मिले थे। उनके रिश्ते की खबरें तब सामने आने लगीं, जब लोगों ने सोफी को 2024 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के मैचों और बाद में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के दौरान देखा।
44

हालांकि, इस कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। जून 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसे ऑफिशियल किया। तब से फैंस को उनकी मजेदार रील्स, रोमांटिक तस्वीरें और साथ बिताए पल काफी पसंद आ रहे हैं। शिखर धवन की जिंदगी में सोफी एक अहम मोड़ पर आईं। 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट और आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद सोफी ने उनकी जिंदगी में पॉजिटिविटी और खुशियां वापस लाईं।

Read more Photos on

Recommended Stories