शिखर धवन का विदाई संदेश: सहवाग ने अनोखे अंदाज में क्रिकेटर को दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। इस मौके पर पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने धवन को अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।
 

Asianetnews Hindi Stories | Published : Aug 25, 2024 5:52 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शनिवार को धवन ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उनका सफर शानदार रहा और अब वह इससे विदा ले रहे हैं। इसी के साथ उनके शानदार करियर के लिए उन्हें बधाइयां मिलना शुरू हो गई हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने धवन के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इनमें भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं। सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर धवन को अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।. यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

 

Latest Videos

क्या धवन ने छीनी थी सहवाग की जगह? 

शिखर धवन के भारतीय क्रिकेट टीम में आने से पहले वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए ओपनिंग करते थे। शिखर धवन ने अपने शानदार खेल की बदौलत साल 2010 में भारतीय टीम में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद 2011 में उन्हें टी20 टीम में जगह मिली। हालांकि, शुरुआत में उन्हें बड़ी पारियां खेलने में दिक्कत हुई। लेकिन, देखते ही देखते धवन भारतीय टीम के मजबूत स्तंभ बन गए। साल 2013 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे। इसके बाद धवन को टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, तो उनकी जगह शिखर धवन को मौका मिला। अब धवन के संन्यास पर वीरू ने इसी बात का जिक्र किया है. 

 

वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा..? 

वीरेंद्र सहवाग ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बधाई हो शिखर धवन.. मोहाली में मेरी जगह लेने के बाद, आपने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आप पिछले कुछ वर्षों से शानदार रहे हैं। आपको हमेशा खुश रहना चाहिए। जीवन का पूरा आनंद उठाएं और जियो।' शिखर धवन ने टीम में आने के बाद तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। इसके बाद सहवाग ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कुल मिलाकर सहवाग की जगह धवन ने क्रिकेट में अब तक अपना सफर जारी रखा।

संन्यास लेते हुए धवन ने क्या कहा..? 

संन्यास लेते हुए शिखर धवन ने सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "नमस्ते, आज मैं उस मुकाम पर खड़ा हूं जहां से पीछे मुड़कर देखता हूं तो बहुत सी यादें ताजी हो जाती हैं। भारत के लिए खेलना मेरा सपना था, वह पूरा हुआ। इसके लिए मैं बहुत से लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। सबसे पहले तो अपने परिवार और अपने बचपन के कोच का। क्योंकि उन्हीं से मैंने क्रिकेट सीखा। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट, दोनों से संन्यास ले रहा हूं। बीसीसीआई का भी शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने मुझे बहुत अच्छा मौका दिया। धन्यवाद.."

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts