Shivam Dube Net Worth: टीम इंडिया के बल्लेबाज शिवम दुबे इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथे टी20i में सबसे तेज फिफ्टी लगाई। क्रिकेट के मैदान पर ही वो छक्के नहीं मारते, बल्कि लग्जरी लाइफ भी जीते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में शिवम दुबे ने विस्फोटक पारी खेली, जिसके बाद वह चर्चा में बने हुए हैं। टीम इंडिया के अंडररेटेड हीरो कहे जाने वाले दुबे ने सिर्फ 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। यह किसी भी भारतीय द्वारा तीसरा सबसे तेज अर्धशतक T20i में है। हालांकि, टीम इंडिया मुकाबला 50 रनों से हार गई, लेकिन दुबे की इस पारी ने सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।
25
कमाई में भी जलवा
शिवम दुबे जिस तरह क्रिकेट के मैदान में अपना अपनी ताकतवर बल्लेबाजी से लोगों को इंटरटेन किया है, इस तरह कमाई के मामले में भी जलवा भी खेलते हैं। उनके पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। दुबे आलीशान घर में रहते हैं, लग्जरी लाइफ जीते हैं और एक अलग रुतबा रखते हैं। महंगी गाड़ियां भी उनके गैराज में लगी हुई है। आइए उनके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।
35
शिवम दुबे की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेटर शिवम दुबे की कुल नेटवर्थ 2025 तक 30 से 35 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया क्रिकेट है। बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में भी और शामिल हैं। इसके अलावा आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं, जहां उन्हें मोटी सैलरी दी जाती है। दुबे क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। बड़ी कंपनियों के साथ उन्होंने डील कर रखा है।
45
करोड़ों के घर में रहते हैं दुबे
शिवम दुबे के पास आलीशान घर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मुंबई में उनके अपार्टमेंट हैं। स्क्वायर यार्ड्स डॉट कॉम के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी वेस्ट में ओशिवारा में 27.50 करोड़ में दो अपार्टमेंट खरीद रखे हैं। खरीदे गए अपार्टमेंट में कुल मिलाकर 4,200 वर्ग फीट का कारपेट एरिया और 3,800 वर्ग फीट का कारपेट एरिया वाला छत है। दोनों अपार्टमेंट का कुल निर्मित क्षेत्रफल 892 वर्ग मीटर या 9600 वर्ग मीटर है। उनका घर काफी पॉश इलाके में है।
55
दुबे के पास है महंगी गाड़ियां
शिवम दुबे के पास महंगी गाड़ियां भी हैं। हालांकि, उनके पास छोटे कार कलेक्शन हैं, लेकिन सभी की कीमत काफी ज्यादा है। दुबे मर्सिडीज एसयूवी और बीएमडब्ल्यू एक्स7 के मालिक हैं। दुबे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। शिवम ब्रांडेड डील भी करते हैं, जिसमें उनकी बड़ी कमाई होती है। फिलहाल वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार हो रहे हैं।