ICC Player of the Month: 5वीं बार अवॉर्ड जीतने वाले शुभमन गिल को कितनी प्राइज मनी मिली?

Published : Oct 14, 2026, 06:56 PM IST
ICC Player of the Month: 5वीं बार अवॉर्ड जीतने वाले शुभमन गिल को कितनी प्राइज मनी मिली?

सार

आईसीसी हर महीने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड देता है। सितंबर में शुभमन गिल ने 5वीं और शेफाली वर्मा ने 2री बार यह अवॉर्ड जीता। हालांकि, आईसीसी इस अवॉर्ड की प्राइज मनी का आधिकारिक खुलासा नहीं करता है।

नई दिल्लीः क्रिकेट की दुनिया में हर महीने खिलाड़ी अपने शानदार खेल से सबका ध्यान खींचते हैं। ये खिलाड़ी अपनी टीम को जिताने में अहम रोल निभाते हैं। ऐसे ही टैलेंटेड खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हर महीने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड से नवाजती है।

पिछले सितंबर महीने में भारत के शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने शानदार खेल दिखाया। इसके लिए उन्हें क्रमशः पुरुष और महिला कैटेगरी में आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया। अब आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि इस अवॉर्ड को जीतने वाले खिलाड़ियों को आखिर कितनी प्राइज मनी मिलती है?

आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने पर कितनी मिलती है प्राइज मनी?

आईसीसी इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे महीने शानदार प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी को यह अवॉर्ड देती है। लेकिन, आईसीसी ने आज तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद इनाम (प्राइज मनी) के रूप में कितनी रकम दी जाती है। यानी प्राइज मनी को लेकर कोई फिक्स जानकारी पब्लिक नहीं की गई है।

शुभमन गिल ने 5वीं बार जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सितंबर महीने का आईसीसी क्रिकेटर अवॉर्ड अपने नाम किया है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 110 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 223 रनों की पारी खेली थी। इस तरह सिर्फ दो मैचों में ही गिल ने 333 रन ठोक दिए थे। उनके इसी दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया। आपको बता दें कि गिल ने यह अवॉर्ड 5वीं बार जीता है।

वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ ओपनर शेफाली वर्मा ने महिला एशिया कप टूर्नामेंट में 236 रन बनाए थे। शेफाली ने खासकर सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद शतक जड़ दिया था। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत शेफाली वर्मा ने दूसरी बार आईसीसी विमेंस 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवॉर्ड अपने नाम किया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs WI लाइव मैच के बीच बार-बार अटक रहा है वीडियो? तुरंत बदलें JioHotstar की ये 2 सेटिंग्स
IND vs WI Live Match: क्या YouTube पर मुफ्त में देख सकते हैं चौथा T20? यहां जानिए सही तरीका