Shubman Gill के इस सीटी ने खड़ा कर दिया बखेड़ा, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

Published : Apr 27, 2026, 01:05 PM IST
Shubman Gill के इस सीटी ने खड़ा कर दिया बखेड़ा, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

सार

GT की CSK पर जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने पीली सीटी के साथ एक पोस्ट शेयर की। CSK के इस सिंबल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जिसे कुछ ने तंज तो कुछ ने सराहना माना। गुजरात ने यह मैच 20 गेंदें बाकी रहते जीता था।

चेन्नई: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उन्हीं के घर चेपॉक में हराने के बाद गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। गिल ने फ्लाइट में बैठे हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ में पीली सीटी है। ये सीटी CSK के मशहूर 'व्हिसल पोडू' एंथम का सिंबल है। फोटो के साथ गिल ने लिखा, 'शुक्रिया चेन्नई'। लेकिन CSK के फैन्स को ये बात पसंद नहीं आई। उनका आरोप है कि गिल ने चेन्नई को उन्हीं के मैदान पर हराकर, उन्हीं के सिंबल से उनका मज़ाक उड़ाया है।

एक तरफ जहां CSK के फैन्स गिल पर तंज कसने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे गिल का 'बॉस मूव' बता रहे हैं। उनका मानना है कि गिल ने चेन्नई के माहौल और वहां के दर्शकों के प्रति अपना प्यार जताया है। पोस्ट वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में दोनों टीमों के फैन्स के बीच तीखी बहस छिड़ गई।

बता दें कि कल चेपॉक में हुए मैच में गुजरात ने चेन्नई पर एकतरफा जीत हासिल की थी। CSK ने 159 रन बनाए थे, जिसे गुजरात ने 20 गेंदें बाकी रहते सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की जीत के हीरो रहे तमिलनाडु के ही खिलाड़ी साई सुदर्शन, जिन्होंने 46 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज की अगुवाई वाली गुजरात की बॉलिंग ने पावरप्ले में ही चेन्नई की कमर तोड़ दी थी। एक समय पर चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 37 रन था। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (74*) एक छोर पर टिके रहे, लेकिन संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए।

 

मैच में एक विवाद भी हुआ। CSK की पारी के 19वें ओवर में अर्शद खान की एक गेंद को अंपायर ने नो-बॉल नहीं दिया। अगली ही गेंद पर जेमी ओवरटन आउट हो गए, जिसके बाद चेन्नई के डगआउट और फैन्स ने काफी नाराज़गी जताई।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल