Student Protest पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, सचिन युवराज समेत इन खिलाड़ियों ने भी रखा पक्ष

Published : Jul 24, 2026, 07:44 AM IST
Shubman Gill statement on student protest

सार

Shubman Gill student protest: NEET पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। आइए जानें कौन से क्रिकेटर्स शिक्षा और छात्रों के हित में अपनी राय रख चुके हैं।

Shubman Gill statement: देशभर में NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कई शहरों में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर भी शिक्षा व्यवस्था और ईमानदारी को लेकर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं।

छात्रों के आंदोलन पर क्या बोले शुभमन गिल?

शुभमन गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि एक युवा भारतीय होने के नाते उनका मानना है कि हर छात्र को सीखने, सपने देखने और देश का भविष्य बनाने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यही देश का भविष्य तय करती है। इसलिए छात्रों से जुड़े हर फैसले में उनके हितों को सबसे अधिक महत्व मिलना चाहिए।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सराहना

शुभमन गिल ने उन छात्रों की भी तारीफ की, जिन्होंने अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का रास्ता चुना। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यह काम शांति, संवेदनशीलता और आपसी सम्मान के साथ होना चाहिए। गिल ने कहा कि अगर छात्रों को बेहतर शिक्षा, निष्पक्ष व्यवस्था और सही अवसर मिलेंगे, तो वही आगे चलकर भारत का भविष्य मजबूत बनाएंगे। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढे़ं- NEET विवाद पर आखिर ऐसा क्या बोले Sachin Tendulkar! एक लाइन ने मचा दी हलचल...

सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी छात्रों को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने बताया कि उनके पिता एक प्रोफेसर थे और उन्होंने हमेशा सिखाया कि असफल होना गलत नहीं है, लेकिन नकल करना कभी सही नहीं हो सकता। सचिन ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी ही सफलता का सबसे बड़ा रास्ता है।

 

इन खिलाड़ियों ने भी दिया छात्रों का समर्थन

  • पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी छात्रों के समर्थन में कहा कि हर युवा को सुरक्षित माहौल में सीखने और अपने सपने पूरे करने का अधिकार मिलना चाहिए।
  • पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी छात्रों पर हुई कार्रवाई पर चिंता जताई और कहा कि बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए।

खिलाड़ियों के परिवार भी आए समर्थन में

  • सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी छात्रों के समर्थन में सामने आए। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पुलिस कार्रवाई से न डरने की बात कह रहा था।
  • वहीं, जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने भी प्रदर्शन के दौरान बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की। इन सभी रिएक्शनों के बाद छात्र आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई है।

छात्र आंदोलन को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. छात्र आंदोलन पर शुभमन गिल ने क्या कहा?

शुभमन गिल ने कहा कि हर छात्र को सीखने, सपने देखने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।

2. छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर की क्या प्रतिक्रिया थी?

सचिन तेंदुलकर ने मेहनत और ईमानदारी को सबसे बड़ा मूल्य बताया और कहा कि जीवन में कभी शॉर्टकट नहीं अपनाना चाहिए।

3. किन खिलाड़ियों और उनके परिवार ने छात्रों का समर्थन किया?

शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, रितिका सजदेह और संजना गणेशन ने

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने एक नहीं तोड़े 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ा
Vaibhav Suryavanshi: 99 मीटर का छक्का और रिकॉर्डों की बरसात... वैभव की पारी ने लूट ली महफिल