SL vs BAN: पिता के देहांत के 2 दिन बाद ही मैदान में खेलने उतरा यह खिलाड़ी, विश्व क्रिकेट कर रहा सलाम

Published : Sep 20, 2025, 11:00 PM IST
SL vs BAN Super Four Asia Cup 2025

सार

SL vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ सुपर चार में श्रीलंकाई टीम ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधी। मैच शुरू होने से पहले 2 मिनट का मौन भी रखा गया। पिता के निधन के बावजूद इस खिलाड़ी ने देश के लिए जज्बा दिखाया। 

SL vs BAN Super Four Asia Cup 2025: एशिया कप टी20 2025 में सुपर चार का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच यूएई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पूरी श्रीलंकाई टीम अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर उतरी। इतना ही नहीं मुकाबला शुरू होने से पहले 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इसके पीछे की मुख्य वजह श्रीलंकाई स्पिनर दुनिथ वेलालागे के पिता का अचानक देहांत होना है। वेलालागे के पिता को पूरी श्रीलंकाई टीम और स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वेलालागे यह मुकाबला खेल रहे हैं, जिसे देख पूरा क्रिकेट जगत उनकी सराहना कर रहा है। बीते 18 सितंबर को उनके पिता का स्वर्गवास हुआ है।

मैच के दौरान ही वेलालागे पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

श्रीलंकाई स्पिनर दुनिथ वेलालागे को इस खबर की जानकारी उस समय लगी, जब उनकी टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। 18 सितंबर को वो भी उस मुकाबले में खेल रहे थे और उसी क्षण उनके पिता के मृत्यु होने की खबर आई। जिसके बाद सभी लोग हैरान रह गए। इसी खबर को सुनने के बाद दुनिथ अपने पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए श्रीलंका वापस लौटे, लेकिन सुपर चार के मुकाबले से पहले वो वापस अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने आ गए। इस खिलाड़ी ने अपने देश को फैमिली और पिता से भी ऊपर रखा। ऐसे में हर तरफ इस युवा क्रिकेटर की सराहना हो रही है।

मोहम्मद नबी ने वेलालागे को लगाए 5 गेंदों पर 5 छक्के

18 सितंबर का दिन दुनिथ वेलालागे के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, क्योंकि उसी दिन इस खिलाड़ी को गेंदबाजी में लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के पड़ गए थे। अफगानिस्तान में बल्लेबाज मोहम्मद नबी ने पारी के 20वें ओवर में इस स्पिनर की 5 लगातार गेंदों पर 5 छक्के मार दिए। 1 ओवर में इस खिलाड़ी को कुल 32 रन पड़ गए। हालांकि, श्रीलंका ने यह मुकाबला अंत में अपने नाम कर लिया। लेकिन, उनकी जीत के बाद ही तुंरत पिता के निधन की खबर आ गई, जिसके बाद जीत का जश्न मातम में बदल गया।

ये भी पढ़िए- Asia Cup 2025: 20 सितंबर से शुरू होंगे सुपर-4 के मुकाबले, जानें पूरा शेड्यूल और कहां देखें मैच

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 168 रन

सुपर चार के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 168 रन लगा दिए हैं। श्रीलंकाई टीम की ओर से बल्लेबाजी में दासुन शनाका ने 37 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। उनके अलावा कुशल मेंडिस ने भी 25 गेंदों पर 34 रनों का योगदान दिया। पथूम निसंका के बल्ले से 15 गेंदों में 22 रन आए। चरिथ असलंका ने 12 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली। जिसके बाद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर श्रीलंका ने 168 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़िए- एशिया कप 2025 सुपर 4 का आगाज: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका का पहला मुकाबला, जानें-दोनों टीमों के रिकार्ड

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच