Smriti Mandhana, RCB vs DC WPL 2026 Final: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज आरसीबी और डीसी के बीच खेला जाएगा। स्मृति मंधाना इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। दिल्ली के खिलाफ इस मैच में 2 नया मुकाम हासिल कर सकती हैं।
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। डीसी लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंच गई है, जबकि आरसीबी दूसरी खिताब जीतने के करीब है। ऐसे में एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना के पास नया इतिहास बनाने का मौका होगा।
25
ट्रिपल मिशन को अंजाम देंगी स्मृति
RCB की कप्तान स्मृति मंधाना के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल में ट्रिपल मिशन को अंजाम देने का सुनहरा मौका है। स्मृति के पास नंबर वन की कुर्सी अपने नाम करने का भी अवसर है। इसे भुनाते हुए वो 2 बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगी। इसी में हम आपको इसकी जानकारी देते हैं, कि गुरुवार को फाइनल मैच में वो क्या डंका बजाने जा रही है...
35
इस मामले में स्मृति बनेंगी नंबर 1
हम आपको सबसे पहले इस बात की जानकारी देते हैं, कि आखिरकार स्मृति मंधाना किस मामले में नंबर वन बनने जा रही है। इसपर हम आपको बता दें कि रनों के मामले में वो ऐसा करने वाली हैं। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल वो तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास सबसे बड़ा मौका यह है कि वो ऑरेंज कैप की सूची में नंबर वन विराजमान हरमनप्रीत कौर से ज्यादा दूर नहीं हैं।
45
नंबर 1 बनने के लिए कितने रन चाहिए?
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने WPL 2026 में कुल 8 मैचों में 342 रन बनाई हैं, जबकि आरसीबी की कैप्टन स्मृति मंधाना के 8 मैचों 290 रन हैं। दोनों के बीच दूसरे नंबर पर एमआई की नट साइबर ब्रंट हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 321 बनाए। अब पहले नंबर पर स्मृति को पहुंचना है, तो उसके लिए फाइनल मैच में 52 रन बनाने ही होंगे। ऐसा करते ही वो नंबर वन बन जाएंगी।
55
ट्रिपल मिशन पर स्मृति की नजर
ऑरेंज कैप हासिल करने के अलावा स्मृति मंधाना के पास 2 और मुकाम अपने नाम करने का मौका है। वो WPL इतिहास में 1000 रनों का आंकड़ा छू सकती हैं। 34 इनिंग में उनके बल्ले से 936 रन निकले हैं। WPL में RCB की पहली और पूरे खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें बल्लेबाज बनेंगी। उसके लिए सिर्फ 64 रन चाहिए। इसके साथ-साथ दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो सकता है। ऐसा करते ही वो इतिहास की दूसरी कप्तान बन जाएंगी। अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए हरमनप्रीत कौर ने 2 बार खिताब जीता है।