स्मृति मंधाना नंबर-1 ODI बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर

Published : May 15, 2025, 10:01 AM IST

स्मृति मंधाना का बल्ला इस समय देश हो या विदेश हर क्रिकेट के मैदान पर गरज रहा है। टीम इंडिया के लिए वो रन मशीन बनीं हुई हैं। वो ODI की नंबर 1 बल्लेबाज बनने से केवल 1 कदम की दूरी पर खड़ी हैं। 

PREV
17
मैदान पर गरज रहा स्मृति मंधाना का बल्ला

टीम इंडिया की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना का बल्ला क्रिकेट के मैदान पर जमकर बोल रहा है। एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स वो बनाती जा रही हैं। देश हो या विदेश हर जगह उनके बल्ले से रन आ रहे हैं।

27
भारतीय टीम की रन मशीन बनीं स्मृति

स्मृति मंधाना वतर्मान में भारतीय टीम के लिए रन मशीन बनीं हुई हैं। किसी भी टीम के खिलाफ वो रन बनाने में पीछे नहीं हट रही हैं। चाहे टर्निंग पिच हो या फ्लैट सभी उनकी लाजवाब क्लास के आगे सब पीछे रह गए हैं।

37
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में शतक

हाल ही में हुए भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस ODI ट्राई सीरीज के फाइनल में शतक लगाया था। उन्होंने 101 गेंदों पर 116 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उनके बल्ले से इस दौरान 15 चौके और 2 छक्के निकले।

47
करियर का जड़ा 11वां शतक

इस शतक के साथ उन्होंने अपने ODI करियर का 11वां शतक जड़ दिया। वहीं, भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली बल्लेबाज भी बन चुकी हैं। इतना ही नहीं विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी लगाने वाली खिलाड़ी हैं।

57
अब बनने वाली हैं नंबर 1

स्टार ओपनर स्मृति अब नंबर 1 बनने से केवल 1 कदम की दूरी पर खड़ी हैं। जी हां, ICC विमेंस ODI रैंकिंग में इस समय वो दूसरे नंबर पर विराजमान हैं। ऐसे में एक नया कीर्तिमान बनाने के लिए अब एक मैच में अच्छी पारी निकलनी बाकी है।

67
कौन है नंबर 1 बल्लेबाज

ICC विमेंस ODI रैंकिंग में इस समय नंबर 1 पर साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज लौरा बोलवर्ट हैं। वो 738 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर विराजमान हैं। वहीं, स्मृति मंधाना का 727 रेटिंग है। स्मृति को केवल 12 रेटिंग की और जरूरत है।

77
क्या कर पाएंगी स्मृति मंधाना ये काम?

अब आपके मन में यह सवाल होगा कि क्या स्मृति मंधाना नंबर 1 की ताज अपने सर पर लगा लेंगी? हां ऐसा बिल्कुल हो सकता है। अगले मुकाबले में उन्होंने यदि शतकीय पारी खेली, तो साउथ अफ्रीकी महिला क्रिकेटर उनसे पीछे हो जाएंगी।

Recommended Stories