स्मृति मंधाना को पहली बार प्यार कब और कहां हुआ था? शर्म से हो गईं थी लाल

Published : Nov 21, 2025, 10:40 AM IST
  Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding

सार

Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई पलाश मुच्छल से उनकी शादी होगी। इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। कई बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स आने वाले हैं।  

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: भारतिय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। 23 नवम्बर को वो शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। क्रिकेटर अपने बॉयफ्रेंड का नाम पलाश मुच्छल के साथ सात फेरे लेंगी। वह अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतती हैं। मंधाना के जलवे क्रिकेट के मैदान पर जमकर देखने को मिलते हैं। वह अपने एक अलग अंदाज और स्टाइल के लिए चारों तरफ जानी जाती हैं। दोनों को कई बार खास मौके पर एक साथ देखा जाता है। कई बार पलाश स्टेडियम में भी दिखे हैं।

कब हुआ था स्मृति मंधाना को प्यार?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 2019 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यानि उनके रिश्ते को 6 साल पूरे हो चुके हैं और अब यह शादी में बदलने वाली है। पलाश ने स्मृति को एक पब्लिक इवेंट के दौरान अपनी बहन पलक मुच्छल के सामने प्रपोज किया था। स्मृति का बॉयफ्रेंड पलाश एक संगीतकार और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें कई बार फिल्म की शूटिंग और गाने का रिकॉर्डिंग करते हुए देखा गया है। मंधाना के बॉयफ्रेंड की फैन फॉलोइंग भी अच्छी है। उन्हें ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

और पढ़ें-3 दिन बाद पलाश की दुल्हनिया बनेंगी स्मृति मंधाना, शादी की तैयारियां शुरू

स्मृति मंधाना की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त

स्मृति मंधाना पूरे विश्वभर में अपनी बल्लेबाजी और अदाओं को लेकर मशहूर हैं। टीम इंडिया के लिए नंबर 18 की जर्सी पहनने वाली स्मृति को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13.5 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। उनका स्वैग, खूबसूरती, रिएक्शन और स्माइल हर एक फैंस को दीवाना बना देता है। जितना वो क्रिकेट के मैदान पर अपनी काबिलियत के लिए फेमस हैं, उतना ही बाहरी दुनिया में भी उनके अंदाज और स्टाइल के चर्चे होते हैं। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम की प्रमुख बल्लेबाज भी हैं।

कहां होगी स्मृति और पलाश की शादी?

स्मृति के होमटाउन सांगली (महाराष्ट्र) में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। पलाश की बहन पलक मुच्छल ने बताया कि पूरा परिवार इसे लेकर काफी खुश है। इस शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों दुनिया के बड़े-बड़े स्टार शिरकत करने वाले हैं। महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि स्मृति की शादी में हम सभी मिलकर खूब एंजॉय करेंगे। मुछाल का पूरा परिवार मुंबई में बस चुका है, इसलिए इंदौर में कोई रस्म नहीं हो पाएगी। हालांकि, शहर से पलाश के पारिवारिक सदस्य उनके मामा शादी में शामिल होंगे।

और पढ़ें- समझो हो ही गया... स्मृति मंधाना ने फनी अंदाज में की इंगेजमेंट कंफर्म, पीएम मोदी ने भी दी बधाई

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, देखें पूरा शेड्यूल