Sports Weekly Round Up: पठान-धोनी विवाद से लेकर मिश्रा के संन्यास तक, स्पोर्ट्स वर्ल्ड की 6 बिग न्यूज

Published : Sep 07, 2025, 07:00 AM IST
Sports-News-Roundup-Weekly

सार

Sports Wrap This Week: स्पोर्ट्स वर्ल्ड हर हफ्ते नई सुर्खियों से भरा रहता है। इस हफ्ते भी क्रिकेट और हॉकी दोनों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। जिसमें हॉकी एशिया कप में भारत की परफॉर्मेंस से लेकर 2 बड़े क्रिकेटर का संन्यास तक शामिल है।

Sports Weekly Round Up 2025: स्पोर्ट्स फील्ड में हर दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि ऑफ फील्ड भी क्रिकेटर्स या अन्य खिलाड़ी अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते स्पोर्ट्स फील्ड में कौन सी बड़ी घटनाएं हुई जिसमें इरफान पठान और एमएस धोनी की कंट्रोवर्सी से लेकर अमित मिश्रा का संन्यास और हॉकी एशिया कप 2025 तक शामिल हैं।

मिचेल स्टार्क का रिटायरमेंट

साल 2025 में अब तक 20 से ज्यादा क्रिकेटर्स ने संन्यास लिया। इस बीच 2 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वो अपने वनडे करियर पर फोकस करना चाहते हैं, ताकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज में वो अच्छा परफॉर्म कर पाए, इसलिए टी 20 से संन्यास ले रहे हैं।

यूएई के कप्तान ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

एशिया कप 2025 से पहले यूएई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इसमें यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 37 गेंद में 67 रन की पारी खेली और 6 छक्के अपने बल्ले से लगाए। इसके साथ ही उन्होंने 54 मैच में 110 छक्के अपने नाम किए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 62 टी20 मैच में 105 छक्के लगाए थे।

और पढ़ें- एशिया कप 2025 से पहले UAE के कप्तान ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, लगा दिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के

इरफान पठान का धोनी के खिलाफ बयान

इस हफ्ते पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो पूर्व कप्तान एमएस धोनी के खिलाफ बोलते हुए नजर आए कि मेरी आदत किसी के कमरे में हुक्का सेट करने की नहीं थी, इसलिए मैं टीम में सेलेक्ट नहीं हुआ। इसके बाद युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी धोनी के खिलाफ बोलते हुए कहा- कि वो चुप है, क्योंकि उनके मन में चोर हैं।

शिखर धवन पर ED का शिकंजा

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। दरअसल, ये समन ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े एक विवाद पर था। जिसका प्रमोशन शिखर धवन ने किया था।

अमित मिश्रा का संन्यास

भारतीय टीम के लेग स्पिनर रहे अमित मिश्रा ने इस हफ्ते रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की। उन्होंने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- 25 साल के बाद में क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला करता हूं। ये खेल मेरे लिए पहला प्यार, एक शिक्षक और आनंद का सबसे बड़ा सोर्स रहा है।

ये भी पढे़ं- 25 साल बाद अमित मिश्रा ने क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा उनका करियर?

हॉकी एशिया कप 2025

इस हफ्ते हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबला की शुरुआत हुई, जिसमें भारत ने पहले मलेशिया को हराया। इसके बाद चीन के साथ उसका मुकाबला हुआ। एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
Shikhar Dhawan Divorce Case: शिखर धवन की बड़ी जीत, पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को तगड़ा झटका