SRH vs CSK Live Streaming: पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, इस तरह से उठाएं मैच का लुत्फ, नोट कर लें तरीका

Published : Apr 18, 2026, 04:58 PM IST

SRH vs CSK Live Match: आज शाम IPL 2026 में जबरदस्त भिड़ंत होने वाली है। सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। इस रोमांचक मैच को आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। जानिए कब, कहां और कैसे आप ये बिनाकिसी रुकावट मैच लाइव देख सकते हैं… 

PREV
16

CSK vs SRH: आज के मैच में क्या है खास?

ईशान किशन आज हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं और उनके साथ हैं बिहार के ही एक और चमकते सितारे साकिब हुसैन। साकिब और प्रफुल्ल हिंगे की जोड़ी ने पिछले मैच में राजस्थान के छक्के छुड़ा दिए थे। आज इन दोनों के निशाने पर होंगे चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जो फिलहाल रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम संजू सैमसन के फॉर्म में लौटने से खुश है, लेकिन उन्हें धोनी की कमी खलेगी। खलील अहमद के चोटिल होने से चेन्नई की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर हुई है, जिसका फायदा ईशान किशन की सेना उठाना चाहेगी।

26

चेन्नई-हैदराबाद मैच के टॉस से पहले क्या है अपडेट?

चेन्नई के लिए बुरी खबर ये है कि उनके तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मुकेश चौधरी या रामकृष्ण घोष को मौका मिल सकता है। वहीं हैदराबाद की टीम अपनी प्लेइंग-11 में शायद ही कोई बदलाव करे, क्योंकि उनके युवा गेंदबाज आग उगल रहे हैं।

36

हैदराबाद और चेन्नई का मैच कब और कहां खेला जाएगा?

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे डाली जाएगी, लेकिन असली रोमांच शाम 7:00 बजे टॉस के साथ ही शुरू हो जाएगा।

46

SRH vs CSK Live Match: मोबाइल पर कहां देखें?

सफर के दौरान या ऑफिस से घर लौटते वक्त मैच देखने वालों के लिए सबसे बेस्ट प्लेटफॉर्म JioHotstar है। आप अपने स्मार्टफोन पर इस ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन सही हो ताकि ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ की इस भिड़ंत का एक भी पल मिस न हो।

56

SRH vs CSK Match: टीवी पर कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला?

जो लोग अपने परिवार के साथ टीवी पर मैच का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। आप अपनी पसंद की भाषा (हिंदी, अंग्रेजी या अन्य क्षेत्रीय भाषा) में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं।

66

SRH vs CSK मैच कम डेटा में कैसे देखें?

अगर आपके पास कम डेटा है और आप पूरा मैच एंजॉय करना चाहते हैं, तो जियोहॉटस्टार ऐप की सेटिंग्स में जाकर 'डाटा सेविंग मोड' ऑन करे लें। इससे आपका नेट भी कम खर्च होगा और आप कम सिग्नल में भी बिना रुके पूरा मैच देख पाएंगे या फिर आप वीडियो क्वॉलिटी को भी कम कर सकते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories