Praful Hinge: कौन हैं ओवरनाइट हीरो प्रफुल्ल हिंगे जिन्होंने RR खेमे में मचाई तबाही, पहले ही ओवर में रचा इतिहास

Published : Apr 13, 2026, 10:19 PM IST
praful hinge

सार

SRH ने RR को 217 रन का लक्ष्य दिया। ईशान किशन (91) और क्लासन (40) ने शानदार बल्लेबाजी की। जवाब में राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही और 3 ओवर में 5 विकेट गिर गए। डेब्यू मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने 2 ओवर में 4 विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स की मानो कमर ही तोड़ दी। 

Who is Praful Hinge: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मैच में एक और हीरो सामने आया। इसका नाम प्रफुल्ल हिंगे है। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हिंगे ने अपने डेब्यू ओवर में ही 3 विकेट झटकते हुए राजस्थान रॉयल्स की कमर ही तोड़ दी। इससे पहले हैदराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए।

प्रफुल्ल हिंगे ने रचा इतिहास

217 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रफुल्ल हिंगे की दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी अरोड़ा को कैच थमा बैठे। इसके बाद हिंगे की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल बोल्ड हो गए। वहीं हिंगे की छठी गेंद पर प्रिस्टोरियस भी नीतीश रेड्डी को कैच थमा बैठे। हिंगे का यह ओवर राजस्थान के लिए बेहद भारी साबित हुआ। बता दें कि आईपीएल के इतिहास में अब तक पहले ओवर में तीन विकेट कोई नहीं ले सका।

हिंगे की गेंद पर आउट हुए तीनों बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता

खास बात ये रही कि प्रफुल्ल हिंगे के पहले ओवर में आउट हुए राजस्थान रॉयल्स के तीनों बल्लेबाज बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गए। हालांकि, हिंगे की विकेट लेने की भूख अब भी शांत नहीं हुई। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने कप्तान रियान पराग को महज 4 रन के स्कोर पर कैच अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराते हुए अपना चौथा विकेट झटका। इस तरह हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खेमे में तबाही ला दी।

कौन हैं 30 लाख की बेस प्राइस में बिके प्रफुल्ल हिंगे

प्रफुल्ल हिंगे महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन यानी नागपुर से आते हैं। हिंगे पहले बल्लेबाज बनना चाहते थे, लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने गेंदबाजी शुरू की। हिंगे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। उन्हें टीम ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था। जब IPL ऑक्शन में उनके नाम पर बोली लग रही थी, उस समय प्रफुल्ल मंदिर में बैठे हुए थे। यह पल उनके लिए बेहद खास और भावुक रहा, क्योंकि उसी समय उनका IPL सफर शुरू हुआ।

जब हिंगे के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल

अपने करियर के शुरुआती दौर में उनके बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठे थे। हालांकि, उन्होंने मेहनत और लगातार अभ्यास से अपनी तकनीक को सुधारा और आज एक बेहतर तेज गेंदबाज बनकर उभरे हैं। प्रफुल्ल 2022 से चेन्नई के MRF Pace Foundation में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके अलावा, 2024 में उन्हें 15 दिन के ट्रेनिंग कैंप के लिए ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन जाने का मौका भी मिला, जिससे उनके खेल में और सुधार हुआ।

हिंगे का घरेलू क्रिकेट और डेब्यू

प्रफुल्ल घरेलू क्रिकेट में विदर्भ टीम की ओर से खेलते हैं। 24 साल के इस खिलाड़ी ने 2024-25 सीजन से सीनियर क्रिकेट में डेब्यू किया।

  • फर्स्ट क्लास: 10 मैच, 27 विकेट, औसत 26.66
  • लिस्ट A: 6 मैच, 5 विकेट
  • T20 (IPL से पहले): 1 मैच, 1 विकेट

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

SRH vs RR Live Streaming: फ्री में कहां देखें आज का IPL मैच, अभिषेक शर्मा vs वैभव सूर्यवंशी कौन किस पर पड़ेगा भारी
MI के लिए खतरे की घंटी! Jasprit Bumrah क्यों नहीं ले पा रहे विकेट? सामने आई 3 बड़ी वजह