बीवी संग पेरिस में रोमांटिक हुए SKY, माथा चूम दिखाया प्यार- देखें फोटो

Published : Jun 24, 2025, 10:38 AM IST
Surya-Kumar-Yadav-and-divisha-Shetty-in-Paris

सार

सूर्यकुमार यादव पेरिस में पत्नी देविशा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस हुए दीवाने। देखें कपल की क्यूट बॉन्डिंग।

Suryakumar Yadav Paris vacation: मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं और अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही में वह अपनी वाइफ के साथ पेरिस में एंजॉय करते हुए नजर आएं। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। इन तस्वीरों में देविशा और सूर्यकुमार यादव स्टाइलिश लग रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें और दोनों की क्यूट बॉन्डिंग...

पेरिस में प्यार दिखाते नजर आएं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav romantic pictures)

इंस्टाग्राम पर देविशा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल पेज पर सूर्यकुमार यादव के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सूर्यकुमार यादव रेड कलर की टीशर्ट और शॉर्ट्स पहने बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं। तो वहीं, देविशा ने व्हाइट और रेड कलर का फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए देविशा ने कैप्शन में लिखा- पेरिस में एक शाम। एक फोटो में सूर्यकुमार यादव अपनी वाइफ के सिर को चूमते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 2 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

 

 

बेहद क्यूट है सूर्या और देविशा की लव स्टोरी (Suryakumar Devisha love story)

बता दें कि सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों साल 2010 में पहली बार मिले थे और देविशा को कॉलेज के प्रोग्राम में डांस करता देख सूर्या अपना दिल हार बैठे थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद देविशा और सूर्या ने मई 2016 में शादी की। शादी के बाद से देविशा हर मैच में अपने पति को सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं और अपनी जीत का श्रेय भी सूर्यकुमार यादव कई बार अपनी वाइफ को दे चुके हैं। वह उन्हें अपनी बैकबोन मानते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Playoffs: एक जगह, 5 दावेदार! पढ़ें CSK की हार ने कैसे उलझा दिया पूरा समीकरण?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान