IPL में सूर्यकुमार यादव ने वो कर दिया जिसका सपना भी नहीं देख सकता कोई बल्लेबाज

Published : Jun 02, 2025, 02:30 AM IST
suryakumar yadav

सार

Suryakumar Yadav Record: क्वालीफायर 2 में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Suryakumar Yadav New Record: सूर्यकुमार यादव का बल्ला इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में खूब गरजा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। इस सीजन में उन्हें काफी अच्छा शुरुआत मिला है। उनके इस धांसू बल्लेबाजी ने एक बड़े बल्लेबाज का रिकॉड ध्वस्त कर दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 में 44 रनों की पारी खेलकर उन्होंने 9 साल पुराना एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ वो पहले नंबर पर विराजमान हो गए हैं। आईए हम आपको उस बड़े कीर्तिमान के बारे में बताते हैं, जो सूर्या ने बनाए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में ज्यादातर रन ओपनर बनाते हैं। ऑरेंज कैप की रेस भी सलामी बल्लेबाज ही अक्सर जीतते आए हैं। लेकिन, इस बार कुछ अलग देखने को मिला है। एक तरफ जहां साईं सुदर्शन, विराट कोहली, मिचेल मार्श जैसे सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाए हैं, तो वहीं दूसरी ओर मिडिल ऑर्डर में आकर सूर्यकुमार यादव ने कमाल करके दिखाया है। उन्होंने 700 से ऊपर रन बना लिए हैं। उन्होंने यह करिश्मा करके सभी को हैरान कर दिया है। इस सीजन उन्होंने नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाजी करने आए हैं। उसके बावजूद सूर्यकुमार ने इतिहास रच दिया।

एबी डिविलियर्स के बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम

सूर्यकुमार यादव ने जो नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वो हमेशा इतिहास के पन्नों में छप चुका है। बतौर नॉन ओपनर वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, उनसे आगे एबी डिविलियर्स का नाम दर्ज था। साल 2016 में डिविलियर्स ने 16 मैचों में 687 रन बनाए थे। उनके इस बड़े रिकॉर्ड को आजतक कोई नहीं तोड़ पाया था। उनका इस कीर्तिमान को तोड़ पाना आसान नहीं होने वाला था। लेकिन, सूर्यकुमार ने यह करके दिखाया और पूरे विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया।

सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में की है कमाल की बल्लेबाजी

IPL 2025 में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 700 से अधिक रन आ चुके हैं। उनका औसत भी 68 के आसपास का रहा है। स्ट्राइक रेट के मामले में वो 168 के पास खड़े हैं। इस सीजन उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकला है। कोई एक ऐसी पारी नहीं आई, जिसमें उन्होंने 25 से कम रन बनाए हों। ऐसा करके भी सूर्या ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टी20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी के द्वारा एक नया अंदाज देखने को मिला है। ऑरेंज कैप की रेस में भी वो दूसरे नंबर पर है। यदि मुंबई इंडियंस फाइनल में जाती है, तो उनके पास साईं सुदर्शन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा करना का अच्छा मौका होगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

LSG vs KKR IPL 2026: खराब फॉर्म से जूझ रही टीमों की भिड़ंत, लखनऊ-कोलकाता में टक्कर से पहले कैसी है पिच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 April 2026, आज सुपर संडे में डबल धमाका! जानिए शेड्यूल और ग्राउंड रिकॉर्ड्स