
मुंबईः भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इस जीत के बाद सूर्यकुमार एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देविशा शेट्टी मैच के बाद नीले रंग की मैक्सी ड्रेस में चलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में फोटोग्राफर्स को देविशा को बधाई देते हुए भी सुना जा सकता है। इसी वजह से नेटिजन्स के बीच उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें तेजी से फैल गई हैं।
वीडियो में देविशा के बेबी बंप की झलक दिखने और उनके सावधानी से चलने के अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि वह शायद प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूर्यकुमार और देविशा ने भी इस मामले पर अब तक कोई सफाई या प्रतिक्रिया नहीं दी है।
कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पापाराज़ी की तरफ से मिली बधाई टीम इंडिया की जीत के लिए हो सकती है। इसके अलावा, देविशा के धीरे चलने का कारण सिर्फ प्रेग्नेंसी ही हो, यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। पहले भी इस तरह की कई अफवाहें फैली थीं, जो बाद में झूठी साबित हुईं।
दरअसल, देविशा शेट्टी की प्रेग्नेंसी को लेकर यह अफवाह पहली बार नहीं उड़ी है। 2022 में भी जब कपल एक साथ एक जगह पर दिखा था, तब भी सोशल मीडिया पर ऐसी ही चर्चाएं तेज हो गई थीं। लेकिन उस वक्त भी इन अफवाहों की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। 2025 में देविशा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा था, "जब सही समय आएगा, तो हम इस बारे में सोचेंगे।" उनके इस बयान के बाद भी परिवार बढ़ाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
फिलहाल, प्रेग्नेंसी से जुड़ी इन हालिया खबरों पर कपल ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभी की सारी चर्चाओं में कोई स्पष्टता नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर कई तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन जब तक कपल खुद कोई घोषणा नहीं करता, तब तक इस खबर को सिर्फ एक अफवाह ही मानना सही होगा।
देखें वायरल वीडियो…