T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रोमांच: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' वाला दिन!

Published : Feb 16, 2026, 02:58 PM IST

T20 World Cup 2026 Today Match: टी20 वर्ल्ड कप में आज दो बड़ी टीमों के लिए 'करो या मरो' वाला दिन है। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के लिए आज मैच जितना बेहद जरूरी है, क्योंकि हार टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। फैंस के लिए ये दोनों मैच बेहद रोमांचक होने वाले हैं।

PREV
15

इंग्लैंड को इटली से मैच जीतना ही पड़ेगा

आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से इंग्लैंड और इटली के बीच मुकाबला है। इंग्लैंड ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से की थी, लेकिन नेपाल के खिलाफ मुकाबला केवल चार रन की जीत पर समाप्त हुआ। इसके बाद वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया, जिससे इंग्लैंड की बल्लेबाजी और रणनीति दोनों पर सवाल खड़े हो गए। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराया और यह इंग्लैंड की ग्रुप-सी में दूसरी जीत रही। जैकब बेथेल ने तीन मैचों में 120 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा योगदान दिया है, जबकि तेज गेंदबाज आदिल रशिद ने पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। पिच शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग देती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाती है। आज का तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा और धूप तेज होगी, जिससे मैच में बैटिंग और बॉलिंग दोनों टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

25

ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ पलटवार की जरुरत

ऑस्ट्रेलिया आज पल्लेकेले स्टेडियम में शाम 7 बजे श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। जिम्बॉब्वे से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए पूरी तरह लौटना जरूरी है। श्रीलंका ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-B में टॉप पोजिशन हासिल किया है और अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए स्पिनर्स का फायदा उठा सकती है। पिच चेज करने वाली टीम के लिए कठिन होती है और टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में मैट रेनशॉ टॉप रन स्कोरर हैं, जिन्होंने दो मैचों में 102 रन बनाए हैं। बॉलिंग में नाथन एलिस ने 5 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 117 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया है और महीश तीक्षणा ने 4.25 की इकोनॉमी से पांच विकेट लिए हैं।

35

करो या मरो वाला दिन क्यों?

आज का दिन टी20 वर्ल्ड कप में निर्णायक साबित होगा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए जीतना ही सबकुछ है। इंग्लैंड को ग्रुप-सी में अपनी स्थिति मजबूत करनी है और ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्रुप-B में क्वालिफिकेशन की उम्मीदों को कायम रखना जरूरी है। अगर इंग्लैंड आज हार जाता है, तो उसके लिए सुपर-8 में पहुंचना काफी मुश्किल वाला हो सकता है। वहीं, इटली के लिए भी इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। यही हाल ऑस्ट्रेलिया का भी है, पिछला मैच जिम्बाब्वे से हारने के बाद अगर आज कंगारू हारते हैं, तो क्वालिफाई करना मुश्किल हो सकता है।

45

AUS vs SL: पिच और वेदर कंडीशन

पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 31 T20 मैच खेले गए हैं, जिनमें ज्यादातर बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। चेज़ करने वाली टीम केवल एक ही बार सुपर ओवर तक जाकर जीत पाई, जबकि एक मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ। यह विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रहता है और मैच के दौरान धीरे-धीरे स्लो हो जाता है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसलिए टीमें आमतौर पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को प्राथमिकता देती हैं। आज दिनभर हल्के बादल रहेंगे और थोड़ी बूंदाबांदी की आशंका है। मैच के समय तापमान लगभग 20-23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

55

ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका: संभावित प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोयनिस, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन, एडम जम्पा

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पाथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना, दुष्मंथा चमीरा

Read more Photos on

Recommended Stories