T20 World Cup 2026 Record Breaking Over: बैरी मैकार्थी ने फेंका 1 ओवर में 11 बॉल, जानें कब-कब बना ऐसा रिकॉर्ड

Published : Feb 09, 2026, 07:57 AM IST
Sri Lanka v Ireland

सार

Sri Lanka vs Ireland Match Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बैरी मैकार्थी ने 1 ओवर में 11 गेंदें फेंककर इतिहास रचा। यह ओवर श्रीलंका और आयरलैंड के रोमांचक मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया। इससे पहले 5 गेंदबाज भी ऐसा कर चुके हैं।

T20 World Cup 2026 Crazy Moment: रविवार, 8 फरवरी 2026 को टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे दिन कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला गया यह मैच फैंस के लिए एकदम मजेदार रहा। इस मैच में बैक-टू-बैक कई रिकॉर्ड्स बने, लेकिन आयरलैंड के गेंदबाद बैरी मैकार्थी ने एक ऐसा रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओवर फेंका, जो सोशल मीडिया पर छा गया। बैरी मैकार्थी ने 11 गेंदों का एक ओवर डाला, जो रिकॉर्ड है। जानिए उनसे पहले कौन-कौन से गेंदबाज 1 ही ओवर में 11 बॉल फेंक चुके हैं...

श्रीलंका-आयरलैंड मैच का रिजल्ट

आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में 56 और कमिंडु मेंडिस ने 19 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। आयरलैंड की टीम 143 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने 20 रन से जीत दर्ज की।

बैरी मैकार्थी का रिकॉर्ड-टचिंग ओवर

मैच के सबसे चर्चित मोमेंट में से एक श्रीलंकाई पारी का 19वां ओवर था, जिसमें बैरी मैकार्थी ने 11 गेंदें फेंकी। इसमें 4 वाइड और 1 नो-बॉल शामिल था। उनका यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट भी रहा। इस ओवर के साथ मैकार्थी ने T20 वर्ल्ड कप में किसी ओवर में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मैकार्थी से पहले 5 गेंदबाज ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

T20 वर्ल्ड कप में 1 ओवर में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज

सोहेल तनवीर (पाकिस्तान)

सोहेल तनवीर पहले गेंदबाज थे, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के किसी मैच में 1 ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। यह कारनामा उन्होंने 2009 में लॉड्स में श्रीलंका के खिलाफ ही किया था।

केमार रोच (वेस्टइंडीज)

केमार रोच ने 2010 में ब्रिजटाउन में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने भारत के खिलाफ टी20 मैच में एक ही ओवर में 11 गेंद फेंक दिया था।

मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश)

मुस्ताफिजुर रहमान ने 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड बनाया था। उनका यह रिकॉर्ड ओमान के खिलाफ था।

मार्क अडायर (आयरलैंड)

आयरलैंड के मार्क अडायर 2022 में ब्रिसब्रेन में रिकॉर्ड बनाने वाले चौथे गेंदबाज बने। उनका यह ओवर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।

जैरेमी गॉर्डन (कनाडा)

कनाडा के जैरेमी गॉर्डन ने 2024 में डैलस में यह रिकॉर्ड बनाया। यह मैच USA और कनाडा के बीच खेला गया था।

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Shock: श्रीलंका के कप्तान ने बनाया ऐसा अजीब रिकॉर्ड, जिसे कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहेगा!

इसे भी पढ़ें- IND vs USA मैच में बने 5 भयानक रिकॉर्ड, 4 में सूर्यकुमार यादव का नाम...!

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

...जब मुंबई के प्लेटफॉर्म पर कार चढ़ाकर गिरफ्तार हो हुआ था USA क्रिकेटर हरमीत सिंह
T20 World Cup 2026 Shock: श्रीलंका के कप्तान ने बनाया ऐसा अजीब रिकॉर्ड, जिसे कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहेगा!