सूर्या के बयान से सस्पेंस बरकरार
जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या से वरुण की खराब फॉर्म पर सवाल पूछा गया, तो कप्तान ने अपने खिलाड़ी का पूरा बचाव किया। सूर्या ने कहा, 'वरुण की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। वो वर्ल्ड नंबर-1 बॉलर हैं और बड़े मैचों में वापसी करना जानते हैं।' लेकिन जब सूर्या से पूछा गया कि क्या फाइनल में कोई बदलाव होगा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'कल खुद ही देख लेना, आज ही सब कुछ जानना चाहते हो क्या?'