Ind vs USA: भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया, SKY में फिर चमके सूर्या

Published : Feb 07, 2026, 10:51 PM ISTUpdated : Feb 07, 2026, 10:59 PM IST
ind vs usa match result

सार

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी। सिराज और अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी रही।

India vs USA Match Result Today: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्डकप के पहले मैच में अमेरिकी टीम को 29 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 161 रनों का स्कोर बनाया। रनों का पीछा करते हुए अमेरिकी टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई। USA 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 132 रन ही बना सकी।

अमेरिकी बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ाई

बल्लेबाजी करने उतरी टीम शुरुआती ओवर से ही लड़खड़ाती नजर आई। दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने एंड्रीज गॉस को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर अमेरिका को पहला झटका दिया। इसके बाद तीसरे ओवर में अर्शदीप ने कप्तान मोनांक पटेल को शून्य पर पैवेलियन भेज दिया।

एक के बाद एक गिरते रहे USA के विकेट

अमेरिकी टीम का स्कोर अभी 13 रन तक ही पहुंचा था कि मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर अपनी धारदार गेंदबाजी का दम दिखाते हुए साइतेजा मुकमल्ला को महज 2 रनों पर चलता कर दिया। इस तरह पावरप्ले में ही अमेरिका की टीम बैकफुट पर आ गई।

कुछ अच्छी साझेदारी देखने को मिली, लेकिन..

हालांकि, इसके बाद अमेरिका की ओर से एक ठीकठाक साझेदारी देखने को मिली और उसका स्कोर 71 रनों तक पहुंचा। इसमें मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति का खास योगदान रहा। हालांकि, 12वें ओवर की लास्ट बॉल पर वरुण चक्रवर्ती ने मिलिंद को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। इसके बाद 98 के स्कोर पर संजय कृष्णमूर्ति भी 37 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हुए।

शुभम रंजने भी 37 रन बनाकर आउट

भारतीय मूल के शुभम रंजने ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 37 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और तीन छक्के लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह वर्ल्डकप के पहले मैच में ही टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया। 

भारत की लड़खड़ाती पारी की जान बने कप्तान सूर्या

इससे पहले बल्लेबाज करने उतरी भारतीय टीम की शुरआत बेहद खराब रही। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। उसके बाद ईशान किशन ने 20, तिलक वर्मा ने 25, शिवम दुबे 0, रिंकू सिंह 6, हार्दिक पांड्या 5 और अक्षर पटेल 14 रन ही बना सके। हालांकि, एक छोर पर कप्तान सूर्य कुमार यादव न सिर्फ डटे रहे, बल्कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 84 रन बनाते हुए भारतीय टीम को 161 तक पहुंचाया। सूर्या ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights